{"_id":"6749f6a188a10f2c640eedce","slug":"sixth-accused-arrested-in-nilgai-hunting-case-sent-to-jail-charkhi-dadri-news-c-127-1-shsr1020-125732-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नीलगायों का शिकार करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नीलगायों का शिकार करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Fri, 29 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
रतिया। नीलगायों का शिकार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर रतिया पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी हुकमावाली के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों महावीर, मंगतराम, दलबीर, रामभगत निवासी हुकमावाली व सुभाष लहरियां को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सदर रतिया प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार इस बारे में पुलिस ने 26 सितंबर को गांव हड़ौली निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि जब वह शाम को बाइक पर जा रहा था तो रास्ते में दादुपुर-हुकमावाली माइनर के पास महावीर व मंगतराम निवासी हुकमावाली व दो अन्य युवक खड़े थे, जिनके कपड़े खून से सने हुए थे। उसने देखा कि वहां पांच कट्टों में नीलगायों के कटे अंग भरे हुए थे व औजार भी रखे थे। इस पर उसने अपने साथियों को बुलाकर महावीर व मंगतराम को पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने, वन्य जीव अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।