{"_id":"6859a5bb7b3eff2cad04b815","slug":"six-people-were-cheated-on-the-pretext-of-registration-under-pm-mudra-yojana-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139313-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पीएम मुद्रा योजना के पंजीकरण के बहाने छह लोगों से की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पीएम मुद्रा योजना के पंजीकरण के बहाने छह लोगों से की धोखाधड़ी
Tue, 24 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर द्वारका गांव के 6 लोगों से एक व्यक्ति ने ठगी कर डाली। आरोपी ने पंजीकरण के बहाने पीड़ितों का मोबाइल प्रयोग कर डिजिटल लोन ले लिया और उसके बाद 13,351 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। अब पीड़ित बलबीर की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में बलबीर ने बताया कि वह खेती करता है और जनवरी व फरवरी माह में उनके गांव में एक अनिल नामक व्यक्ति आया था। उसने स्वयं को सरकारी विभाग से कर्मचारी बताया और कहा कि वह गांव में जाकर सरकार की योजनाओं के तहत लोगों को लोन दिलाने का काम करता है। अब प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम से एक स्कीम चल रही और इसमें व्यक्ति को तीन लाख रुपये लोन दिया जा रहा है। इनमें से 70 हजार रुपये सब्सिडी के दिए जाएंगे और पंजीकरण मोबाइल से ही किया जाएगा।
आरोपी की बातों में बलबीर ने मोबाइल खोलकर दे दिया और बाद में अपनी फोटो व आधार कार्ड भी दे दिए। बाद में उसने कुछ प्रक्रिया की ओर पंजीकरण होने की बात कहकर मोबाइल दे दिया। इसके बाद भी वह कई बार घर पर आया और उससे किसी बहाने से मोबाइल को ले लेता। इसी तरह रुपये न आने की जांच करने का बहाना बनाता। उनके साथ ही गांव के हनुमत, विकास, रामबीर, कमलेश, सुनीता के साथ भी ऐसे ही मोबाइल से पंजीकरण करने का नाम लेकर लोन ले लिया। अब उनके फोन पर लोन की किस्त भरने के संदेश व कॉल आई तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। बाद में उन्होंने बैंक में जाकर जांच की तो पता चला कि खाते से जुडे़ नंबर से अनिल ने 13,351 रुपये का डिजिटल लोन लेकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कर लोन के रुपये भरवाने की मांग की है।