फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sister ranaway with husband wife jumped into well died

Charkhi Dadri News: बहन को भगा ले गया पति, महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान

Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
sister ranaway with husband wife jumped into well died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/झोझूकलां। पति के छोटी अविवाहित बहन को भगा ले जाने से आहत लक्ष्मी (28) ने गांव रुदड़ोल स्थित मायके में कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लक्ष्मी की शादी भिवानी जिले के सलीमपुर गांव में कुलदीप से हुई थी। 10 दिन पहले ही वह मायके आई थी। लक्ष्मी के पिता के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने पति कुलदीप, छोटी बहन किस्तु, सास बबीता व ससुर अजीत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में लक्ष्मी के पिता ताजवीर ने बताया कि वह रुदड़ोल के निवासी हैं। मजदूरी करते हैं। उनकी पांच संतानें थीं, जिनमें तीन बेटियां थीं। बड़ी बेटी लक्ष्मी और पूजा की शादी हो चुकी है। किस्तु अविवाहित थी। उसका दामाद कुलदीप शादी की शुरुआत से ही लक्ष्मी को तंग करता रहा। इस मामले में दो बार पंचायत भी की गई।
विज्ञापन

वहीं, करीब 15 दिन पहले किस्तु ने अपने जीजा कुलदीप के साथ भागकर शादी कर ली। यह बात जब लक्ष्मी और ताजवीर को पता चली तो उन्होंने समझाया, लेकिन, दोनों नहीं माने। बाद में ताजवीर ने बहल पुलिस थाने में शिकायत दी। इसमें मंगलवार को लक्ष्मी को पेश होना था, लेकिन, कुछ दिनों से कुलदीप व किस्तु लक्ष्मी को थाने में पेश होने पर मारने की धमकी दे रहे थे। धमकियों से आहत होकर लक्ष्मी ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे घर के सामने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छलांग लगाने के कुछ देर बाद ही परिजनों ने उसे तलाश कर कुएं से बाहर निकाल लिया। बाद में लक्ष्मी ने उनसे बात की और परेशानी की जानकारी भी दी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे झोझूकलां सीएचसी में ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे दादरी रेफर कर दिया। जब वे दादरी पहुंचे तो चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।अब पिता ने मामले में शामिल चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में एएसआई व जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर मृतका का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता ताजवीर के बयान पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed