फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Signature campaign will be conducted in villages across the district to fill water in water bodies

जलघरों में पानी भरवाने के लिए जिला भर के गांवों चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign will be conducted in villages across the district to fill water in water bodies
आर गांव घसोला में लोकल पंचायत में बैठे ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव घसौला में पीने के पानी की विकट समस्या को लेकर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में लोगों ने जलघरों में पानी भरवाने की मांग की है। किसान संगठनों के संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नहरी पानी का समान बंटवारा नहीं होने की वजह से जिला वासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां के लोग पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। जिले की नहरों में 15 के बजाय 24 दिन में पानी छोड़ा जाता है, तब तक जलघर खाली हो जाते हैं। विभाग को जिले की सभी नहरों में 15 दिन के लिए पानी छोड़ना चाहिए और 15 दिन बंद रहनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने कहा कि नहरी पानी की कटौती की वजह से पेयजल संकट बना हुआ है। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूट्री में भी मात्र तीन दिन पानी छोड़ कर खानापूर्ति की जा रही है। यही हाल रासीवास व छपार नहर का है। बधवाना नहर में भी 15 दिन पानी नहीं छोड़ा जा रहा, जिससे शहर का जलघर भी नहीं भर पाता और पानी का संकट बना रहता है।
विज्ञापन

पंचायत में पूर्व सरपंच रणबीर ग्रेवाल ने कहा कि घसौला व अन्य गांवों में पीने के पानी का संकट बना हुआ है जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह दूषित है। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जिले के सभी गांवों में जाकर एक प्रस्ताव पर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे, ताकि नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके। इस दौरान आठ जुलाई की सीएम की विकास रैली का बाय काट करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान मांग पत्र की प्रति मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को सौंपी गई। इस मौके पर रविंद्र कुमार, धर्मचंद तिवाला, पूर्व पंच समुंदर सिंह, महिपाल, हेमचंद्र, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, पूर्व पंच ताराचंद, ओम प्रकाश, राजवीर नंबरदार, सोनू अहलावत, संजय चाहार, जिले सिंह, धीरे डागर, सज्जन सिंह, रणधीर सिंह, महिपाल फौजी, सतीश डागर, कुलदीप श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed