फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shweta's mehndi was the best

Charkhi Dadri News: श्वेता की मेहंदी और ईशा की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ

Sun, 20 Oct 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Shweta's mehndi was the best
जनता कॉलेज दादरी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को शहर स्थित जनता महाविद्यालय में मेहंदी रचाओ और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इस स्पर्धा में श्वेता की मेहंदी सर्वश्रेष्ठ रही। दीपिका द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं। पेंटिंग स्पर्धा में आठ विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। स्पर्धा में छात्रा ईशा प्रथम, साक्षी द्वितीय, निकिता तृतीय रहीं। दीपक ढिल्लों और अमनदीप सैनी निर्णायक रहीं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा की अध्यक्षता डॉ. मंजीत मान, डॉ. बबीता शर्मा और डॉ. पूनम ने की। मेहंदी प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. सुनीता और डॉ. हेमलता शर्मा निर्णायक रहीं।
विज्ञापन



मेहंदी प्रतियोगिता में नैना रहीं प्रथम
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में महिला प्रकोष्ठ की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नैना प्रथम, तनु द्वितीय, ईशा और अंजलि तृतीय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनीता रानी ने की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कार्यकारी प्रभारी डॉ. अमरदीप ने छात्राओं को पुरानी परंपराओं को बरकरार रखने एवं उनको लुप्त होने से बचाने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पवित्रा देवी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर संस्कृति, परंपरा और विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया। सहायक प्रोफेसर निशा, सुनीता, मंजू निर्णायक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहंदी प्रतियोगिता में संजू प्रथम

चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छह से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की डिजाइनदार मेहंदी रचाई जिसमें फूल-पत्ती, भरवां, अरेबियन डिजाइन शामिल रहीं। प्रतियोगिता में संजू प्रथम, अनामिका दूसरे और रवीना तीसरे स्थान पर रहीं। गृहविज्ञान की अध्यापिका बबीता रोहिल्ला की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्राचार्या स्नेहलता ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्या ने कहा कि त्योहार हमें संस्कृति के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed