{"_id":"67d075954a37e29c4f0563ee","slug":"show-cause-notice-to-radiographer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133175-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रेडियोग्राफर को कारण बताओ नोटिस जारी, सीएमओ को जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रेडियोग्राफर को कारण बताओ नोटिस जारी, सीएमओ को जांच के आदेश
Tue, 11 Mar 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
कक्ष में मरीज का एक्स-रे करता रडियोग्राफर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड सर्वेंट से मरीजों के एक्स-रे कराने की लापरवाही पर जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला ने नागरिक अस्पताल प्रबंधन की चूक पर 10 मार्च के संस्करण में इस पर खबर प्रकाशित की थी। उसी दिन उपायुक्त की ओर से सीएमओ के नाम पत्र जारी कर रेडियोग्राफर को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने का आदेश पत्र जारी किया गया।
वहीं, उपायुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। विशेषज्ञों की मानें तो यह गंभीर चूक है। मामला अपराध की श्रेणी में आता है। नियमानुसार मामले की जांच हो तो कार्रवाई तय है। वहीं, दादरी के कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने मंगलवार को पत्रकारों के समक्ष इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
कहा कि किसी भी स्थिति में वार्ड सर्वेंट या स्वीपर से एक्स-रे नहीं कराए जा सकते। मामले की जांच करवाकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मलिक ने बताया कि नागरिक अस्पताल एमएस को मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय के अनुसार दोनों पक्षों यानी एक्स-रे करने वाली वार्ड सर्वेंट और उससे कराने वाले की गलती है। फिर भी वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। इस तरह की चूक माफी योग्य कत्तई नहीं है।
विज्ञापन
- यह था मामला
दरअसल, नागरिक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में महिला वार्ड सर्वेंट की सेवाएं मरीजों के एक्स-रे करने में ली जा रही थीं। अमर उजाला ने 10 मार्च के संस्करण में महिला वार्ड सर्वेंट कर रही एक्स-रे...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मरीजों के उपचार में विभाग की ओर से बरती जा रही चूक उजागर की थी। इसके बाद उपायुक्त मुनीश शर्मा ने संज्ञान लिया और सीएमओ को पत्र क्रमांक 1132 कैंप/एमबी जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
- स्टाफ की कमी बताई कारण
नागरिक अस्पताल के एक रेडियोग्राफर ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। बताया कि काम के बोझ को देखते हुए यहां सुबह से शाम तक चार रेडियोग्राफर तैनात होने चाहिए। दो ही तैनात हैं। एमएलआर, ऑर्थो और वार्डाें में उपचाराधीन और अन्य मरीजों के एक्स-रे इन्हीं को जैसे-तैसे करने पड़ते हैं। स्टाफ पूरा नहीं है। इसके चलते मदद ली जा रही थी।
- महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गेट पर
खबर प्रकाशित होने के बाद से नागरिक अस्पताल स्टाफ में खलबली मची है। जिला उपायुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद अधिकारियों में भी चर्चा है। वहीं, अब एक्स-रे कक्ष में सेवाएं देने वाली महिला कर्मचारी की ड्यूटी गेट पर लगाई गई है।