फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shortage of staff, chaos in railway station toilets

Charkhi Dadri News: कर्मचारियों की कमी, रेलवे स्टेशन शौचालय में अव्यवस्थाओं की भरमार

Fri, 07 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shortage of staff, chaos in railway station toilets
दादरी रेलवे स्टेशन पर यूरिनल सीट से उखाड़े गए नल व सेंसर। 
चरखी दादरी। शहर के रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय के रख-रखाव और सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते यहां अव्यवस्थाओं की भरमार है। यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दो बार खामियां दूर कराई जा चुकी हैं, लेकिन, रात को अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने फिर से शौचालय में लगे सामान को नुकसान पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, वे सामान चोरी करने से भी गुरेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कार्य चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही नए शौचालय का निर्माण कराकर आधुनिक सुविधाएं दी गई थीं। शौचालय और यूरिनल सीट लगाकर इनमें सेंसर की सुविधा कराई गई, ताकि, अगर कोई प्रयोग के बाद पानी न डाले तो सेंसर पहचान कर ऑटोमेटिक पानी डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा यात्रियों को दी गई, लेकिन, अभी तक स्टेशन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शौचालय से दो बार सामान चोरी हो चुका है। यहां शौचालय के दरवाजों के लॉक तोड़े गए हैं। इनमें लगे महंगे नल, पानी पाइप, सेंसर आदि साथ ले गए। विभाग की ओर से कई बार रात को निगरानी की गई है, लेकिन, चोर अभी हाथ नहीं आए हैं।

बिना पानी के शौचालय बदहाल रहते हैं। सफाई कर्मचारी पेयजल टैंक से पानी लेकर सफाई करता है। दूसरी ओर अगर कोई व्यक्ति दिन में प्रयोग करता है तो पानी के अभाव में शौचालय दोबारा प्रयोग करने लायक नहीं रहता है।
यात्रियों के लिए अभी दिक्कत बनी है। यात्री सुविधा के अभाव में मजबूर होकर प्रयोग कर रहे हैं। विभाग को यात्रियों को सुविधा प्रदान करनी चाहिए। चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी या कर्मचारी लगाकर निगरानी करनी चाहिए।

- प्लेटफॉर्म पुल पर लगीं लाइटें भी हो चुकी हैं चोरी
अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पुल व शौचालय में लगी लाइटें भी चोरों ने उतार ली हैं। विभाग की ओर से सुविधा दुरुस्त कराने के बाद मौका पाकर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। रात को रोशनी का अभाव रहता है। यात्रियों को भी इससे परेशानी होती है।


विभाग की ओर से यात्रियों को सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन, शरारती तत्वों की ओर से दो बार सामान चोरी किया जा चुका है। अब विभाग जल्द ही यात्रियों को शौचालय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सीसीटीवी या कर्मचारी नियुक्त कर चोरों पर नजर रखी जाएगी।
-बंशीधर सिंगला, चरखी दादरी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed