Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers get relief... A stalled sewerage system has been repaired.

Charkhi Dadri News: दुकानदारों को राहत...ठप सीवरेज व्यवस्था कराई दुरुस्त

Sat, 25 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers get relief... A stalled sewerage system has been repaired.
दादरी की पूर्ण मार्केट में सीवरेज सफाई व्यवस्था का जायजा लेते संदीप प्रधान। विज्ञप्ति - फोटो : ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते ​तीर्थपुरोहित व अन्य।
चरखी दादरी।
विज्ञापन

शहर की पूर्ण मार्केट के दुकानदारों और राहगीरों को अब सड़कों पर भरे दूषित पानी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से मार्केट में सीवरेज लाइनों की सफाई की गई।
कई दिनों से ठप सीवरेज व्यवस्था के समाधान की मांग को मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संदीप फोगाट की अगुवाई में उठाया जा रहा था। शुक्रवार को आखिरकार इस पर संज्ञान ले लिया गया। फोगाट ने मौके पर मौजूद रहकर कार्य का जायजा लिया और मार्केट की स्वच्छता के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। फोगाट ने बताया कि मार्केट की गलियों में सीवरेज व्यवस्था पिछले काफी समय से खराब हालात में चल रही थी। दुकानदारों की ओर से उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीवरेज व्यवस्था ठप रहने के कारण दूषित पानी मार्केट की सड़कों पर भरा रहता था। इसके कारण यहां गंदगी के अलावा दुर्गंध का माहौल भी बना रहता था। इस स्थिति में मार्केट में स्थित दुकानों में कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। गंदगी के माहौल में ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराते थे लेकिन अब इस समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed