फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers angry with the stalled sewer system raised slogans

ठप सीवर व्यवस्था से खफा दुकानदारों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers angry with the stalled sewer system raised slogans
सीवर ओवरफ्लो से मुख्य बाजार की सड़क पर भरा दूषित पानी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मुख्य बाजार में लाला लाजपतराय चौक के समीप तीन माह से सीवर व्यवस्था बेपटरी है। इसके चलते सड़क पर दुकानों के सामने दूषित पानी जमा है। शुक्रवार को दुकानदारों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उनका कहना है कि वो कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि मुख्य बाजार में दूषित पानी भरने के चलते प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लाग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो के कारण मुख्य बाजार में सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि सीवर की समस्या तीन माह से बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना भी मुश्किल हो गया है और लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उनका कहना है कि सीवर व्यवस्था का असर उनकी दुकानदारी पर भी पड़ रहा है जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि स्थिति से अवगत होने के बाद भी विभाग सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश, जितेंद्र, सुनील, उमेद, जयभगवान, अमित, सोमबीर, सुबे सिंह, सुरेश, नीरज, कृष्ण, नरेश, मोहित, रूपेश व नवीन ने बताया कि उनके यहां लंबे समय से सीवर लाइन ब्लॉक है और यही समस्या का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान करने की बजाय खानापूर्ति की, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार बोले: कई दिनों से बने हैं विकट हालात, विभाग दे ध्यान
- यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन व लोग गुजरते हैं। बाजार में दूषित पानी भरने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से बनी समस्या की ओर ध्यान देन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, दुकानदार
- सीवर की समस्या तीन माह से बनी हुई है। कई दिन तक सीवर का दूषित पानी भरा रहने के कारण यहां दुर्गंधमय माहौल में रहना भी मुश्किल हो गया है और लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
सुमित मित्तल, दुकानदार
- सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी दुकानों के सामने भर जाता है। इसका असर ग्राहकी पर पड़ रहा है और हमें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। वहीं विभाग समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहा है।

पीयूष गोयल, दुकानदार
- बार-बार शिकायत के बाद भी ब्लॉक सीवर लाइन को विभाग ने अब तक नहीं खुलवाया है। सीवर का दूषित पानी लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
अशोक, दुकानदार
ब्लॉक सीवर लाइनों को खोलने की कवायद में हमारी टीमें जुटी हैं। जल्द ही मुख्य बाजार में बनी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
सोहनलाल, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग

  सीवर ओवरफ्लो को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार ।

सीवर ओवरफ्लो को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed