फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   shivratri

Charkhi Dadri News: बम-बम भोले के जयघोष गुंजायमान रहे शिवालय और सड़कें

Sat, 03 Aug 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
shivratri
प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
शिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को जिले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, रात 12 बजे ही कांवड़ यात्रियों ने शुरू कर दिया जलाभिषेक
विज्ञापन

जिले में 200 से अधिक शिव मंदिरों में किया गया जलाभिषेक, शहर के मंदिरों में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शिवरात्रि पर्व उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। 200 से अधिक मंदिरों में पहुंचे दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से मन्नतें मांगीं। पर्व के मद्देनजर जिले के शिवालय और सड़कें बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहीं। वहीं, मंदिरों के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध जिला पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए।
कांवड़ यात्रियों ने रात 12 बजे से ही जिले के मंदिरों में जलाभिषेक शुरू कर दिया। वहीं, शहर के मंदिरों की बात करें तो जलाभिषेक करने के लिए सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शिवरात्रि पर्व पर करीब 5,000 हजार शिव भक्त हरिद्वार व गोमुख से कांवड़ लेकर पहुंचे। शहर के मुख्य शिव मंदिर के बाहर मेले मेले में सजे स्टालों पर बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर पुरानी अनाज मंडी, बाला वाला मंदिर, रोहतक रोड मंदिर, चंपापुरी शिव मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

जानिए....किस मंदिर में पहुंचे कितने श्रद्धालु
1- प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर : शहर की पुरानी अनाज मंडी में बने प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर में सुबह 4:35 बजे आरती के साथ ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। पुजारी कैलाश पंडित ने बताया कि मंदिर में करीब दो हजार से अधिक शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के बाहर पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- ऐतिहासिक शिव मंदिर : सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर बने ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में देश के कई शहरों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह चार बजे आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए। पुजारी दिनेश पंडित ने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। मंदिर में 100 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल चढ़ाया। पांच हजार से अधिक शिव भक्त यहां पूजा करने पहुंचे।
3- गौरी शंकर महादेव मंदिर : बाला वाला जोहड़ स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे ही बम-बम भाेले और हर-हर महादेव के नारे गूंजने शुरू हुए। यहां भी 100 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिर सेवक रिंकू जोगी, सचिन रोहिल्ला व सोनू राव ने बताया कि छह हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर और गंगाजल से जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। महंत सूरजनाथ ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए थे।

4- जोतराम धाम शिव मंदिर : रावलधी-भिवानी आरओबी के समीप स्थित बाबा जोतराम धाम शिव मंदिर में कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों की सुबह से दोपहर तक भीड़ लगी रही। यहां कांवड़ यात्रियों ने दो बजे रात से गंगाजल से जलाभिषेक शुरू किया। मंदिर परिसर में शिव भक्तों के विश्राम के लिए व्यवस्था की गई। महंत त्रिदेवनाथ ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर एक हजार से अधिक शिव भक्तों ने यहां पहुंचकर जलाभिषेक किया।

फोटो : 12
पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो:13
बाबा जोतराम धाम में गंगाजल से जलाभिषेक करते कांवड़ लाने वाले युवक। संवाद
फोटो: 14
बालावाला स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त। संवाद
फोटो:15
ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
फोटो: 16
शिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed