फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shiksha Prarak will Saraund CM residence at 27 August

नौकरी से हटाए गए शिक्षा प्रेरक 27 को सीएम आवास का घेराव करेंगे : विनोद

Sun, 25 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Prarak will Saraund CM residence at 27 August
दो वर्ष पूर्व नौकरी से हटाए गए शिक्षा प्रेरक अपनी बहाली की मांग के लिए सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसे लेकर कस्बे के केनाल विश्रामगृह में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों की बैठक आयोजित हुई जिसमें 27 अगस्त को चंडीगढ स्थित सीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया। प्रेरक संघ प्रदेश संयोजक विनोद कुमार व सुरेश शर्मा ने हलका स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्रेरक पिछले दो वर्ष से अपनी नौकरी की बहाली की मांग कर रहे हैं और सरकार बार- बार सहानुभूति पूर्वक कदम उठाने का आश्वासन दे रही है लेकिन धरातल पर उनके हितों से खिलवाड़ कर रही है। पिछले दिनों सरकार ने प्रेरकों को नौकरी से हटाकर बेरोजगार कर बना दिया। उन्होंने कहा कि गत सात अगस्त को एक प्रेरकों की नौकरी बहाली के लिए सरकार ने आवश्यक दस्तावेज आनलाइन राज्य मुख्यालय में मंगवाए थे लेकिन अब सरकार टालमटोल कर रही है। इसे लेकर प्रेरकों में रोष पैदा हो गया है। अब प्रेरकों ने 27 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास के घेराव का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में हलकाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सरोज, रेखा, सुनीता, प्रदीप, पुष्पा, सुरेंद्र, मिनाक्षी, बिजेंद्र, मिंटू, बलवान सिंह, कृष्ण, पूनम, रीना, प्रवीण, सुदेश, राकेश, नेहा, मंजीत, रेखा, अमरदीप, धर्मेंद्र, सुजाता, दीपक श्योराण, मीना, सुरेंद्र, सुनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed