फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   shikha won 2 gold

Charkhi Dadri News: पावरलिफ्टिंग में अखत्यारपुरा की शिखा ने जीते दो स्वर्ण पदक

Sun, 01 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
shikha won 2 gold
पदक जीतने के बाद शिखा सांगवान को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव अखत्यारपुरा निवासी बेटी शिखा सांगवान ने दिल्ली में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्पर्धा जीतने पर शिखा ने आयोजक कमेटी की ओर से स्वर्ण पदक और 22 हजार रुपये नकद इनाम प्राप्त किया है।
पिता सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 30 मई को आईएचएफएफ शैरु क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें बेटी शिखा सांगवान ने भी सीनियर आयुवर्ग में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिखा ने प्रतियोगिता की डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वहीं, शिखा की इस उपलब्धि पर आयोजन समिति की ओर से 22 हजार रुपये नकद इनाम राशि दी गई। शिखा सांगवान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच व अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मुकेश गहलोत को दिया है। शिखा सांगवान उनके पास ही दिल्ली में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच भूपेंद्र धवन, बेंच प्रेस किंग भास्कर राजपूत, इंडियन हुक बादल, बॉडी बिल्डिंग गोल्ड मेडलिस्ट हिमांशु शर्मा आदि ने शिखा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed