फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shaheed Bhupendra's body did not reach due to military reasons

सैन्य कारणों के चलते नहीं पहुंचा शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर

Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhupendra's body did not reach due to military reasons
फोटो 28 शहीद भूपेंद्र सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
कश्मीर के नौगाम और पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में शहीद हुए दादरी जिले के बांस गांव के शहीद भूपेंद्र सिंह (23) का पार्थिव शरीर सोमवार को भी गांव में नहीं पहुंचा। भूपेंद्र के परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रीनगर से दिल्ली तक वाया एयर और दिल्ली से बांस गांव तक सेना के ट्रक में लाया जाएगा। सैन्य कारणों के चलते शव को श्रीनगर से नहीं भेजा जा सका। मंगलवार शाम तक भूपेंद्र के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने की उम्मीद है। गांव बांस में ही शहीद की अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहादत के तीन दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या राजनेता शहीद के घर नहीं पहुंचा है। परिजनों और शहीद भूपेंद्र के दोस्तों के अनुसार फोन पर पार्थिव शरीर के आने की अपडेट ली जा रही है। शहीद की मां राजेश देवी और पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भूपेंद्र के परिवार के नजदीकी और दोस्त ने बताया कि पहले सोमवार तक शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने की उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन सैन्य कारणों के चलते नहीं पहुंच सका। उन्होंने बताया कि अब जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मंगलवार शाम तक भूपेंद्र का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की उम्मीद है। भूपेंद्र पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और पिछले तीन साल से उनकी पोस्टिंग बारमूला में थी। शुक्रवार रात पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में वो शहीद हो गए। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे मल्खान सिंह को बड़े बेटे की शहादत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के नाम पर हो खेल स्टेडियम व राजकीय स्कूल
शहीद भूपेंद्र के दोस्त और गांव के युवा क्लब सदस्यों ने कहा कि भूपेंद्र ने शहादत देकर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। युवा क्लब के सदस्यों ने गांव के राजकीय स्कूल और खेल स्टेडियम का नामकरण शहीद भूपेंद्र के नाम पर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed