फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewerage system failed in the rain, waterlogging again in the city

Charkhi Dadri News: बारिश में सीवरेज सिस्टम फेल, शहर में फिर जलभराव

Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system failed in the rain, waterlogging again in the city
बारिश
चरखी दादरी। शनिवार को चरखी दादरी में जमकर बरसे। सुबह करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश में जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की व्यवस्थाएं बह गईं और जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर मार्केट में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया और इससे खफा दुकानदारों व व्यापारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। दादरी में करीब 24 एमएम बारिश दर्ज की गई और देर शाम तक विभिन्न स्थानों से पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार को तीनों पहर मौसम का मिजाज बदला। सुबह जहां झमाझम बारिश हुई तो इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप भी खिल गई। दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बदला और 10 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। बारिश थमने के बाद मौसम फिर साफ हो गया और दोबारा धूप खिल गई। हालांकि धूप खिलने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को हुई बारिश के पानी का दबाव सीवर लाइनें नहीं झेल पाई और अधिकतर मेनहोल ओवरफ्लो हो गए। दूसरी ओर नालों की भी ये ही स्थिति रही। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से शहर के हालात खराब बने रहे। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद देर रात 9 बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बाजारों की बात करें तो कोर्ट रोड, रोहतक रोड, काठमंडी रोड, लाला लाजपतराय चौक से पुरानी अनाज मंडी रोड, जांगड़ा मार्केट, डागर वाली गली, एलआईसी वाली, पुरानी अनाज मंडी रोड, रेलवे रोड समेत ज्यादातर मार्केट में पानी भरा रहा। दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार बाजार में जलभराव होने पर व्यापारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। व्यापारियों का कहना है कि दो सप्ताह पहले बने बाढ़ जैसे हालात से भी विभाग और प्रशासन ने सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि शनिवार को अगर बदरा कुछ देर और बरस जाते तो फिर से वो ही हालात शहर में बन जाते। इसके बाद व्यापारियों और दुकानदारों को मजबूरीवश कई दिनों तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव

शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाला लाजपतराय चौक, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया है। बालावाला मंदिर रोड पर अप्रोच गलियों में कई जगह तो मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। रोहतक रोड, लोहारू रोड, तिकोना पार्क नाला, रोहतक फाटक नाला, ढाणी फाटक क्षेत्र का बरसाती पानी का नाला भी ओवरफ्लो हो गया। शहर की सीवर लाइनें जवाब देने से बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय, तिकोना पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया।

- पानी में बंद वाहन धक्का लगाकर निकाले बाहर

शहर के मुख्य रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड समेत 30 से अधिक गलियों में डेढ़ से दो फुट पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहों के समीप भी दो फुट तक जलभराव हुआ। इन मुख्यमार्गों पर 20 से अधिक दुपहिया वाहन और करीब पंद्रह चार पहिया वाहन बंद हुए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।

- 4 डिग्री अधिकतम और एक डिग्री न्यूनतम तापमान लुढ़का
शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो वहीं शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बारिश के बाद हवा की स्थिति संतोषजनक रही। प्रदूषण का अधिकतम स्तर 108 एक्यूआई और न्यूनतम 32 एक्यूआई दर्ज किया गया।



सभी पंप सेट और मोटरें चला दी गई हैं। बारिश के पानी की निकासी होने में थोड़ा समय लगता ही है। पानी की निकासी जल्द से जल्द कर दी जाएगी और इसके लिए विभाग अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है। शाम तक पानी का स्तर काफी कम हुआ है।
बीके जावला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed