{"_id":"616095e68ebc3e9bb07ac007","slug":"sewer-line-overflowing-on-court-road-for-two-months-shopkeepers-expressed-their-anger-by-shouting-slogans-charkhidadri-news-hsr613938282","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पर दो माह से सीवर लाइन हो रही ओवरफ्लो, दुकानदारों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पर दो माह से सीवर लाइन हो रही ओवरफ्लो, दुकानदारों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के कोर्ट रोड पर दो माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है और इसके चलते करीब 100 मीटर की दूरी में दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते 50 दुकानदारों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए।
सीवर ओवरफ्लो से परेशान दुकानदारों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया। दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी दुकानों के सामने भरा है, जिसके चलते माहौल दुर्गंधमय बना है। दूषित पानी में मच्छर पनप रहे हैं और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना है। उनका कहना है कि यह शहर की मुख्य सड़क है और यहां से प्रतिदिन आला अधिकारियों समेत खासी संख्या में लोग गुजरते हैं। उनका आरोप है कि विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है जबकि राहगीर परेशान हैं। वहीं, इसका असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि विभाग ने एक सीवर मैनहोल पर मोटर तो रखवा दी है, लेकिन यह नियमित रूप से नहीं चलती। लगातार पानी का उठान न होने से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं और गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से यहां हाताल बद से बदतर हो गए हैं। अधिकारियों ने हालातों का जायजा लेने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करवाया, जिससे उनमें विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष है। स्थानीय दुकानदार नरेश, संजय, मोहन, गणेश, रविंद्र, मोनू और प्रमोद ने प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत्त हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
कोर्ट रोड पर पानी निकालने के लिए मोटर लगाई हुई है और उसे नियमित चलाने के लिए कर्मचारी लगाया हुआ है । लाइट न होने के कारण कुछ समय के लिए मोटर बंद होती है ।
अरुण कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग