{"_id":"6a5670ddcfc676cb2909fc0f","slug":"sewer-cleaning-begins-at-lala-lajpat-rai-chowk-large-stones-bricks-and-debris-removed-from-manholes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157726-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लाला लाजपत राय चौक पर शुरू हुई सीवरेज की सफाई, मैनहॉल से निकले बड़े पत्थर, ईंट और कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लाला लाजपत राय चौक पर शुरू हुई सीवरेज की सफाई, मैनहॉल से निकले बड़े पत्थर, ईंट और कूड़ा
Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
लाला लाजपत राय चौक पर सीवरेज से निकले पत्थर।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। लाला लाजपत राय चौक पर पिछले दो माह से बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर सोमवार को हुए दुकानदारों के सड़क जाम का असर मंगलवार को दिखाई दिया। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सीवरेज लाइन की सफाई का अभियान शुरू किया। सफाई के दौरान मैनहोल और सीवर लाइन से बड़ी मात्रा में बड़े पत्थर, ईंटों के टुकड़े, पॉलिथीन और अन्य निर्माण सामग्री निकली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लाइन के जाम होने का मुख्य कारण सीवर में डाला गया ठोस कचरा लोगों की लापरवाही थी। विभाग की ओर से जेसीबी व विशेष मशीनों की मदद से मैनहोल की सफाई करवाई गई। कर्मचारियों ने कई घंटे तक अभियान चलाकर सीवर लाइन को खोलने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने भी उम्मीद जताई कि लंबे समय से बनी समस्या का अब स्थायी समाधान हो सकेगा।
सीवर से निकले पत्थर, ईंटें और पॉलिथीन
सफाई के दौरान कर्मचारियों को सीवर लाइन के अंदर से बड़ी मात्रा में पत्थर, ईंटों के टुकड़े, पॉलिथीन और अन्य ठोस सामग्री मिली। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार का मलबा सीवर के प्रवाह को पूरी तरह बाधित कर देता है जिससे गंदा पानी वापस सड़क पर आ जाता है। निर्माण कार्य के दौरान मलबा और अन्य सामग्री मैनहोल में जाने से यह समस्या लगातार बनी हुई थी।
जाम के अगले ही दिन शुरू हुई कार्रवाई
सोमवार को व्यापारियों ने सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से परेशान होकर करीब 45 मिनट तक मुख्य सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सफाई अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में मैनहोल और सीवर लाइन से रुकावट पैदा करने वाले मलबे को निकाला जा रहा है जिसके बाद जरूरत पड़ने पर मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
दुकानदारों को राहत की उम्मीद
लाला लाजपत राय चौक और मुख्य बाजार के दुकानदारों ने कहा कि लंबे समय से गंदे पानी और दुर्गंध के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। मंगलवार को सफाई कार्य शुरू होने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है। व्यापारियों ने कहा कि यदि विभाग समय पर सफाई और निगरानी करता रहे तो भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेगी।
उपायुक्त ने की नागरिकों से अपील
उपायुक्त मनदीप कौर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोग मैनहोल और सीवर लाइन में पॉलिथीन, ईंट, पत्थर, सीमेंट, रेत, निर्माण सामग्री या अन्य ठोस कचरा बिल्कुल न डालें। कई बार भवन निर्माण के दौरान लापरवाही से मलबा सीवर में चला जाता है जिससे पूरी लाइन जाम हो जाती है और आसपास के लोगों को जलभराव व गंदगी की समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यदि किसी स्थान पर मैनहोल खुला मिले या सीवर में कचरा डाला जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और शहर को जलभराव जैसी समस्याओं से बचाया जा सके।
वर्जन:
सीवर लाइन की सफाई शुरू कर दी गई है। सफाई के दौरान पत्थर, ईंटों के टुकड़े, पॉलिथीन सहित एक ट्रॉली ठोस सामग्री निकली है। सड़क निर्माण के दौरान यह सामग्री सीवरेज में गई है। लोगों से अपील है कि सीवर में किसी प्रकार का कचरा या निर्माण सामग्री न डालें। - उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।