{"_id":"69d1619f804bc3de8d0f50c8","slug":"seven-people-were-accused-of-assault-and-injury-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153524-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सात लोगों पर लगाया हमला कर घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सात लोगों पर लगाया हमला कर घायल करने का आरोप
Sun, 05 Apr 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बौंद कलां। गांव हिंडोल निवासी एक व्यक्ति ने सात लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव हिंडोल निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत 30 मार्च की शाम को उसका भतीजा आकाश दौड़ करने के लिए धारेडू रोड पर गया था। वहां भट्ठे के समीप एक युवक आकाश के साथ गाली-गलौज कर रहा था। संदीप के अनुसार उस दौरान वह भट्ठे पर था तो वह अपने भतीजे को लेकर वापस भट्ठे पर आ गया।
कुछ समय बाद जब वह और उसका भतीजा अपने घर जा रहे थे तो दो महिलाओं सहित सात लोगों ने रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया। जब उसका भतीजा उसे छुड़ाने लगा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
उसके द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख उक्त लोग चले गए। बौंद कलां थाना पुलिस ने बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।