फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Senior runner Jaikumar won three medals

Charkhi Dadri News: प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में बुजुर्ग धावक जयकुमार ने जीते तीन पदक

Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Senior runner Jaikumar won three medals
 पदक दिखाते मास्टर एथलीट जयकुमार शर्मा। 
बौंदकलां। सांवड़ निवासी रिटायर्ड एसडीओ एवं बुजुर्ग खिलाड़ी जयकुमार शर्मा ने 33वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने हुए तीन पदक प्राप्त किए हैं। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में एक व दो फरवरी को आयोजित स्पर्धा में उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का जलवा दिखाया।
विज्ञापन

जयकुमार शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि 400 मीटर दौड़ में उन्होंने रजतक पदक जीता। इसके अलावा, 200 मीटर दौड़ में भी वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि जयकुमार शर्मा विभिन्न मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अब तक 110 मेडल जीत चुके हैं। मूलरूप से वह सांवड़ गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, परिवार सहित हिसार में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्टेट चैंपियनशिप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 4 से 9 मार्च तक बेंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनके पदक जीतने पर पत्नी निर्मला शर्मा, कीर्ति, प्रीति, आशीष, उर्वि, अपूर्व, गर्वित, सावित्री तथा बस्तीराम यादव ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed