{"_id":"6a270e18cb2dc0f4010d7704","slug":"selection-of-players-for-sepak-takraw-training-camp-for-state-level-competitions-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156294-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन
Tue, 09 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व खिलाड़ी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की सेपक टकरा खेल अकादमी डोहकी में एमेच्योर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के तत्वावधान में आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लड़के-लड़कियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन की चयन समिति के सदस्य नरेश कुमार ढिल्लो और सेपक टकरा एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के सचिव अंकित कुमार ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एमेच्योर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के प्रधान मास्टर संत कुमार और सह सचिव दशरथ रंगा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
एसोसिएशन के सचिव सुनील बंगालिया ने बताया कि जिले के छह सेपक टकरा खिलाड़ियों का हाल ही में सीमा सुरक्षा बल में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नरेश कुमार ढिल्लो ने सभी छह खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बीएसएफ में चयनित खिलाड़ियों में डोहकी गांव से सोनू और सोनिका, मानकावास से पूजा, तन्नू और उज्ज्वल और कितलाना गांव से हिमानी शामिल हैं। सुनील बंगालिया ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकारी सदस्य अनिल सांगवान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिशचंद्र, दीपक, रिया, भतेरी, धीरज, गुलशन, जयदीप, हर्ष, रजनी आदि भी मौजूद रहे।