फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Secretary found rose garden and public toilets in bad condition

निरीक्षण करने निकले सचिव को रोज गार्डन और सार्वजनिक शौचालय मिले बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Secretary found rose garden and public toilets in bad condition
हाजिरी रजिस्टर की जांच करते सचिव और मौके पर मौजूद दोनों कर्मचारी - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों और दो बड़े पार्कों के रखरखाव का ठेका एक निजी एजेंसी को दिया है। यह एजेंसी अपना काम कितने अच्छे से कर रही है, इसकी पोल मंगलवार को नगर परिषद सचिव प्रवीन कुमार के निरीक्षण के दौरान खुल गई। शहर में है 10-12 सार्वजनिक शौचालय हैं। एजेंसी के कार्य का जायजा लेने निकले सचिव को रोज गार्डन और शहर के सार्वजनिक शौचालय बदहाल मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने ठेकेदार को सात दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने सुधार न होने पर डीएनआईटी की शर्तों के अनुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद सचिव प्रवीन कुमार के पास रोज गार्डन की अव्यवस्थाओं और सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली संबंधी शिकायत पहुंची थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सचिव प्रवीन कुमार कार्यालय से निरीक्षण के लिए निकले। पहले वो रोज गार्डन में पहुंचे। यहां पार्क का गेट अंदर से बंद मिला। पांच मिनट बाद अंदर मौजूद कर्मचारी ने गेट का ताला खोला और इसके बाद सचिव सीधे पार्किंग के पास बने शौचालयों का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दो शौचालयों पर ताले लटके मिले। कर्मचारी को कहकर सचिव ने दोनों शौचालयों के ताले खुलवाए तो अंदर की हालत देखकर सचिव दंग रह गए। दोनों शौचालय न केवल बदहाल मिले, बल्कि एक शौचालय का सिस्टन ही वर्किंग में नहीं मिला। कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मंगलवार को तीन कर्मचारी छुट्टी पर हैं और इसके चलते सफाई नहीं की गई। इसके बाद सचिव इनके समीप दो अन्य शौचालयों में पहुंचे तो यहां भी बदहाली का मंजर देखने को मिला। यहां जायजा लेने के बाद सचिव ने पार्क का राउंड लिया तो कई जगह अनियमितताएं मिलीं। सचिव को पार्क परिसर में बने पक्के टैंक में काई के साथ मच्छर भी मिले। उन्होंने तत्काल सफाई दरोगा को इस खुले टैंक में काला तेल डलवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद सचिव ने ठेकेदार सुधीर से मोबाइल फोन पर बात की और उन्हें व्यवस्था में सुधार की हिदायतें दीं। इस पर ठेकेदार ने जल्द ही अव्यवस्थाओं को दूर कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तैनाती 7 की, कर्मचारी हाजिर मिले दो
रोज गार्डन शौचालयों का जायजा लेने के साथ सचिव ने हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। इसमें सात कर्मचारियों के नाम दर्ज मिले जबकि पार्क में मौके पर दो ही मौजूद मिले। इसका कारण पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि तीन आज छुट्टी पर हैं जबकि चौकीदार की ड्यूटी रात की है। उसने बताया कि एक कर्मचारी कुछ देर पहले ही निकला है।
- पार्क में खुले मिले बिजली के बोर्ड
सचिव के निरीक्षण के दौरान तीन बिजली के बोर्ड खुले मिले और उनमें तारों के जोड़ भी टेप लगी नहीं मिली। जबकि यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इतना ही नहीं पूरा रोज गार्डन घूमने पर सचिव को यहां एक भी गुलाब नजर नहीं आया। पार्क की क्यारियों से तो फूल ही गायब मिले।
- कोर्ट के सामने गंदे मिले दोनों शौचालय, पानी की भी बर्बादी
रोज गार्डन के बाद सचिव प्रवीन कुमार सीधे कोर्ट गेट के सामने बने सार्वजनिक शौचालयों पर पहुंचे। इन दोनों शौचालयों मे भी गंदगी का आलम मिला। जिस समय सचिव वहां पहुंचे, उस दौरान पानी भी व्यर्थ बहता मिला। यहां कोई कर्मचारी हाजिर नहीं मिला।
- चालाकी: ... सचिव के निकलते ही पार्क में हाजिर कर्मचारी पहुंचा शौचालय चमकाने
सचिव के निरीक्षण के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों की एक और चालाकी पकड़ में आई। दरअसल, सचिव जब पार्क में पहुंचे तो वहां दो कर्मचारी हाजिर थे और सचिव के यहां से निकलते ही एक कर्मचारी पंचनद चौक रोड के मोड़ पर बने शौचालय को चमकाने पहुंच गया। उसे वहां देखकर सचिव खुद हैरान रह गए। हालांकि कर्मचारी यहां पहुंचने के बाद भी महिला शौचालय को साफ नहीं कर पाया।

पार्क में स्थित और कुछ अन्य सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया था और उस दौरान कई खामियां पाई गईं। इस पर संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को सात दिन के अंदर उनको दूर करने के निर्देश दिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-प्रवीन कुमार, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed