फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second phase of vaccination started, 97 employees covered

वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू, 97 कर्मचारियों को किया कवर

Sat, 06 Feb 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Second phase of vaccination started, 97 employees covered
फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविशील्ड की पहली डोज देने के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण के पहले दिन 97 कर्मचारियों को कवर किया जिनमें 78 राजस्व विभाग के कर्मचारी जबकि 19 हेल्थ वर्कर्स शामिल रहे। अब सोमवार को वैक्सीनेशन अभियान आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 2739 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य जिला स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। स्वास्थ्यकर्मियों की सूची में अब 108 कर्मचारियों को और जोड़ा गया है। संसोधित सूची के अनुसार अब जिले में 2847 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। अब तक जिला स्वास्थ्य विभाग 2583 कर्मचारियों को कवर कर चुका है, जबकि 264 अभी वैक्सीन की डोज लेने से वंचित हैं। शुक्रवार को 19 स्वास्थ्यकर्मियों को तीन वैक्सीनेशन प्वाइंट पर कोविशील्ड की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

वहीं, राजस्व विभाग के 204 कर्मचारी भी फ्रंट लाइन वर्कर्स की सूची में शामिल हैं। शुक्रवार से उनके वैक्सीनेशन की शुरूआत भी कर दी गई है। एसडीएम शंभू राठी से बाढड़ा में वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई। बाढड़ा और बौंदकलां ब्लॉक सहित तीनों जगहों पर लगाए गए वैक्सीनेशन सफल रहे और किसी कर्मचारी की तबीयत नहीं बिगड़ी। वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार के तीनों सेशन सफल रहे और अब अगला सेशन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतने कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 75, बाढड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 8 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
पंचायत विभाग से भी मांगी सूची
वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की कैटेगरी में अब पंचायत विभाग के अधिकारियों से भी जिले के सभी ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। अगले सप्ताह यह डाटा उन्हें मिल जाएगा। इसके बाद पंचायत विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में हमने 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया। दूसरे चरण की शुरुआत हमने में शुक्रवार से कर दी है और राजस्व विभाग के 78 कर्मचारियों को कोविशील्ड की पहली डोज दी गई।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed