फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second phase of sero survey completed, 700 samples taken, report will come by Monday

सीरो सर्वे का दूसरा चरण पूरा, 700 सैंपल लिए, सोमवार तक आएगी रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Second phase of sero survey completed, 700 samples taken, report will come by Monday
सीरो सर्वे का दूसरा चरण स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पूरा कर लिया है। इसके तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से 700 रेंडम सैंपल लिए गए हैं। सीरो सर्वे के तहत लिए सैंपल की जांच सिविल अस्पताल में ही की जाएगी। सोमवार तक सभी सैंपलों की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके अलावा मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार शाम तक जिले में 52 हजार 255 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 51405 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 829 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 21 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। इसके अलावा सीरो सर्वे के लिए 700 सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट आना भी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 14 मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 829 संक्रमितों में से 620 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि छह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को पांडवान गांव निवासी 86 साल का व्यक्ति, शहर के वार्ड-18 निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल के समीप रहने वाला 30 वर्षीय युवक, काठमंडी निवासी 33 और 22 वर्षीय व्यक्ति, डोहका हरिया निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, धनासरी निवासी 54 साल का व्यक्ति, शहर के वार्ड-19 निवासी 24 वर्षीय युवक, मेजबान चौक निवासी 33 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनके अलावा अचीना गांव निवासी चार लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed