फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   seceratory will give pensioners report every month

Charkhi Dadri News: सचिव हर माह देंगे गांव के पात्र पेंशनधारकों की रिपोर्ट

Fri, 07 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
seceratory will give pensioners report every month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के सभी ग्राम सचिव हर माह संबंधित गांव की रिपोर्ट देंगे, जिसमें उन्हें पात्र नागरिकों की बनवाई गई पेंशन की जानकारी देनी होगी। बीडीपीओ और एसडीएम के माध्यम से यह रिपोर्ट सौंपनी होगी। इससे संबंधित नागरिकों की पेंशन बनने में आने वाली परेशानी को दूर करने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बाढड़ा खंड के खोरड़ा गांव में आयोजित रात्रि ठहराव के दौरान यह आदेश दिए। पेंशन को लेकर आई एक शिकायत की सुनवाई के दौरान सामने आया कि काफी समय से जन्मतिथि सही नहीं होने के कारण एक महिला के पात्र होने के बाद भी पेंशन नहीं बन रही है।
विज्ञापन

इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले के सभी ग्राम सचिवों से हर माह एक रिपोर्ट ली जाएगी, जिसमें संबंधित गांव के पात्र लोगों की पेंशन बनने से संबंधित पूरा डाटा होगा। इसके बाद भी अगर किसी कारण से किसी की पेंशन नहीं बन पाती है तो उसकी कमी को दूर करके पात्र व्यक्ति की पेंशन बनवाई जाएगी। इससे पेंशन से जुड़ीं समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed