फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDO, son working in field beaten up, 33 booked

खेत में काम कर रहे एसडीओ और बेटे को पीटा, 33 लोगों पर दर्ज किया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDO, son working in field beaten up, 33 booked
बाढड़ा। खेत में कार्य कर रहे पंचायती राज के एसडीओ व उनके बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पक्ष ने आरोपियों पर उनका अपहरण करने और अपने खेत में ले जाकर पीटने का भी आरोप लगाया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर 33 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जेवली निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वो पंचायत विभाग एसडीओ है। गत 22 अक्तूबर को वो अपने बेटे आनंद के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान एक ही परिवार के कई लोग वहां पहुंच गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उसका बेटा आनंद बीच-बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। इसके बाद वो उन दोनों को अपने खेत में ले गए और वहां भी उनके साथ मारपीट की। गुलाब सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर दबाव दिया और उलटा उनसे ही हथियार लेकर आरोपी पक्ष के खेत में आने की बात कहलवाकर मोबाइल में वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी घायलावस्था में उन्हें उनके खेत में छोड़ गए।
विज्ञापन

उपचार के लिए उन्हें बाढड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें पहले गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। वहीं, बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह के बयान पर 33 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 184, 149, 323, 365, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed