फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scuffle breaks out between councillors ahead of brainstorming on agenda, municipal council meeting held

चरखी दादरी: एजेंडों पर मंथन से पहले ही पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, हंगामेदार रही नगर परिषद की बैठक

Sat, 18 Feb 2023 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out between councillors ahead of brainstorming on agenda, municipal council meeting held
नगर परिषद के बैठक में हंगामा करते पार्षद।
चरखी दादरी। नगर परिषद प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों को उनके पद का सम्मान दिलाने का मुद्दा बैठक में हावी रहा जबकि कुछ पार्षद अपनी गरिमा तक भूल गए। एजेंडों पर मंथन शुरू होने से पहले ही जुबानी झड़प के साथ उनके बीच हाथापाई भी हो गई। करीब 6 मिनट तक यह स्थिति रही। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर जाना पड़ा और फिर बैठक सुचारू रूप से चली। बैठक में दो एजेंडों पर पार्षदों ने विरोध जताया जबकि 91 सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

शहरी विकास को लेकर प्रधान बक्शीराम सैनी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही पार्षदों के आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। 11:23 पर पार्षदों के दो गुटों के बीच जबरदस्त कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ पार्षद वहां रखे मेज और कुर्सी पर चढ़ गए। नौबत यहां तक आ पहुंची कि उन्होंने एक-दूसरे पर हाथ तक उठा दिया। इससे अधिकारी सकते में आ गए। 11:29 पर मामला शांत होते ही 11:30 पर ईओ राजेश वर्मा ने पार्षद प्रतिनिधियों से बाहर जाने की अपील की। उनके अपील पर पार्षद प्रतिनिधि उठकर बाहर चले गए।
विज्ञापन

फिर ईओ ने पार्षदों के समक्ष एजेंडे रखना शुरू किए। संसाधनों की खरीद से लेकर विकास कार्यों के प्रस्तावों पर पार्षदों ने मुहर लगाई जबकि शहरी सीमा के विस्तार के एजेंडा पर जल्द से जल्द काम शुरू कराने की अपील की। बैठक में चार अलग-अलग कार्यों की निगरानी के लिए चार सब कमेटी गठित की गई। पार्षदों को इन कमेटी का हिस्सा बनाया गया। करीब ढाई बजे बैठक खत्म हुई। दो एजेंडों पर ऐतराज उठाने के अलावा बाकी सभी पर पार्षदों की सहमति बनी। एक और खास बात यह रही कि सदन में महिला पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें खुलकर रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भाई-भतीजावाद का आरोप लगने पर शुरू हुआ हंगामा
बैठक में वार्ड-8 पार्षद नवीन ने प्रधान बक्शीराम सैनी पर भाई-भतीजावाद की भावना बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद सुधीर स्वामी, जयसिंह लांबा समेत कुछ और पार्षद अपनी सीटों से उठ गए। वहीं, कुछ पार्षदों ने बक्शीराम सैनी का पक्ष लेते हुए इस आरोप को गलत बताया। उसी दौरान दोनों गुट मर्यादा भूल गए और उनके बीच हाथापाई हो गई। कुछ पार्षद कुर्सी और मेज पर चढ़कर चिल्लाने लगे। एक पार्षद ने तो अपनी कुर्सी तक फर्श पर पटक डाली। वहां पर 6 मिनट तक मंजर ऐसा ही रहा।
- आंबेडकर भवन निर्माण पर आमने-सामने हुए दो पार्षद
आंबेडकर भवन और मॉल का निर्माण पार्षद विनोद वाल्मीकि ने वार्ड-11 में करवाने की मांग की। वहीं, वार्ड-14 से पार्षद सतबीर चौहान ने उनके वार्ड में ये प्रोजेक्ट देने की मांग की। 12:10 पर दोनों आमने-सामने हो गए। सदन में मौजूद पार्षदों ने दोनों वार्डों में आंबेडकर भवन निर्माण की सलाह दी जिसे सभी ने मान लिया। चेयरमैन ने कहा कि वार्ड-17 की जमीन पर भी आंबेडकर भवन बनवा दिया जाएगा।
- शाह सतनाम चौक बनाने और म्यूजिक सिस्टम खरीद का किया विरोध
बैठक में 79वां एजेंडा शाह सतनाम चौक बनाने का रखा गया। इसका पार्षद सुधीर स्वामी, जयसिंह, अजय सांगवान, सतबीर चौहान, रचना, मुनेश और मंजू आदि पार्षदों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि राम रहीम से जुड़ा चौक शहर में नहीं बनने दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टरों व ऑटो टीपर की खरीद का भी विरोध किया गया। पार्षदों ने शहर के पार्कों में म्यूजिक सिस्टम लगाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया।

- जानिये...किस सब कमेटी का कौन है हिस्सा
सफाई संबंधी कार्यों की निगरानी के लिए जो सब कमेटी बनाई गई है उसमें उप-प्रधान संदीप फौगाट, जयसिंह लांबा, मंजू देवी व कुलदीप सैनी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार पार्क रख-रखाव के लिए गठित कमेटी में रचना देवी, नवीन कुमार, राकेश देवी और सुमन देवी को शामिल किया गया है। स्ट्रीट लाइट कमेटी में सुधीर स्वामी, मनोज वर्मा, अजय और विनोद वाल्मीकि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed