{"_id":"66a9333d0849c95cac05687b","slug":"scorpio-overturns-after-colliding-with-nilgai-driver-dies-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-121218-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नीलगाय से टकराकर स्काॅर्पियो पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नीलगाय से टकराकर स्काॅर्पियो पलटी, चालक की मौत
Wed, 31 Jul 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुंदर
चरखी दादरी/झोझूकलां। दूधवा-स्याणा रोड पर सोमवार शाम नीलगाय से टकराने के बाद एक स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्काॅर्पियो चालक दूधवा निवासी सुंदर (24) की मौत हो गई। मृतक सोमवार रात डाक कांवड़ लाने के लिए साथियों के साथ हरिद्वार जाने वाला था और उससे पहले ही शाम को हादसा हो गया।
चिड़िया चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और मामले में उसके छोटे भाई नवीन के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में दातौली निवासी नवीन ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुंदर खेती करता था। वो शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। नवीन ने बताया कि सोमवार रात वो दोनों भाई डाक कांवड़ लाने के लिए अपने साथियों के साथ हरिद्वार जाने वाले थे। इसके चलते शाम को सुंदर अपने साथियों को लेने के लिए स्काॅर्पियो में सवार होकर जा रहा था। जब वो दूधवा और स्याणा के बीच पहुंचा तो स्काॅर्पियो के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे सुंदर का संतुलन बिगड़ गया और स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
नवीन ने बताया कि सुंदर के पीछे वो बाइक पर आ रहा था और हादसे के कुछ देर बाद ही वो घटना स्थल पर पहुंच गया। उसने घायल सुंदर को संभाला और राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और सुंदर के शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
मृतक सुंदर के भाई नवीन के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। -अमित कुमार, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, चिड़िया चौकी