फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sciene exhibition

Charkhi Dadri News: प्राकृतिक खेती में शुभम तो आपदा प्रबंधन में नैतिक का मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ

Fri, 31 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
sciene exhibition
जीजीएसएस स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते हुए विभाग अधिकारी। संवाद
समग्र शिक्षा योजना के तहत शहर के पीएमश्री कन्या स्कूल में आयोजित की गई मॉडल प्रदर्शनी, विद्यार्थियाें ने विज्ञान व गणित पर आधारित मॉडल किए प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को समग्र शिक्षा के तहत खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए और निरीक्षण टीम को मॉडल के बारे में जानकारी दी। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट का मार्गदर्शन रहा।

सुबह 9 बजे प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें राजकीय स्कूलों से आए कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। कुल 225 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, खाना-स्वास्थ्य व स्वच्छता, यातायात एवं संचार, आपदा प्रबंधन, गणित मॉडल मेकिंग व संसाधन प्रबंधन आदि सात थीम पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनी शुरू हुई और निरीक्षक टीम पहुंची। विद्यार्थियों से मॉडल की कार्य प्रक्रिया संबंधी जानकारी ली। मॉडल की सजावट, व्याख्यान, व्यवहार आदि के आधार पर विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में थीम अनुसार दो-दो विजेता घोषित किए गए और कार्यकारी बीईओ रामचंद्र इंदौरा व एपीसी संदीप कुमार ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विभाग की ओर से प्रथम को 500 और द्वितीय को 300 रुपये इनाम राशि दी जाएगी।

प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका सुशील कुमार, सुनील मेहला, राज कुमारी, प्रमिला, रेनू, निशा आदि ने निभाई। इस दौरान कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बीआरपी गायत्री शर्मा, खंड कोऑर्डिनेटर मनीषा व विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक और सभी बीआरपी मौजूद रहे।

थीम के अनुसार किसका मॉडल रहा श्रेष्ठ
1-खाना- स्वास्थ्य व स्वच्छता
- जीएमएसएस स्कूल चरखी दादरी से प्रिया
- जीजीएसएस स्कूल झोझूकलां से रितु
2- यातायात एवं संचार
- जीएसएस स्कूल जावा से बजरंग
- जीएसएस स्कूल कलियाणा से अंकित
3- प्राकृतिक खेती
- जीएसएस स्कूल जावा से शुभम
- जीजीएसएस स्कूल चिड़िया से हिमांशी
4- आपदा प्रबंधन
- जीएसएस स्कूल मंदोला से नैतिक
- जीएमएसएस स्कूल दादरी से मानसी
5- गणित मॉडल मेकिंग
- जीएमएसएस स्कूल दादरी से शुभम
- जीएमएसएस स्कूल पांडवान से लोकेश
6- कचरा प्रबंधन
- जीएसएस स्कूल नौरंगाबास राजपूतान से हिमांशी
- जीएमएसएस स्कूल झोझूकलां से यशिका
7- संसाधन प्रबंधन
- जीएसएस स्कूल जावा से शिवम
- जीएमएसएस स्कूल दादरी से अमन
नोट:- प्रत्येक थीम में पहला विजेता और दूसरा उपविजेता है।

फोटो- 19
दादरी जीजीएसएस स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में मॉडल की जानकारी देती छात्रा। संवाद
फोटो- 20
प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद
फोटो-21
जीजीएसएस स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते विभाग अधिकारी। संवाद
फोटो-22
प्राकृतिक खेती पर मॉडल प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed