फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School bus inspections emphasize adherence to safety rules

Charkhi Dadri News: स्कूल बसों की पड़ताल, सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर

Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
School bus inspections emphasize adherence to safety rules
बस चालकों से बातचीत करते थाना प्रभारी व डीएसपी। विज्ञप्ति
बाढड़ा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्श वर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को उप-पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव और थाना प्रबंधक यातायात दिलबाग सिंह ने टीम के साथ मिलकर बाढड़ा में स्कूल बसों की गहनता से जांच-पड़ताल की और चालकों को यातायात नियमों की पालना के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बसों की तकनीकी स्थिति, चालक के लाइसेंस, बसों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।
पुलिस टीम ने बस चालकों को गति सीमा का पालन, बच्चों की सीट बेल्ट उपयोग और अन्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि बस चालकों की आंखों तथा स्कूल बसों का समय-समय पर चेकअप करवाया जाए। सभी बस चालक अपनी ड्रेस में बस चलाएं व बस में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें। सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं।
विज्ञापन

उप-पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि कोई भी लापरवाही न हो और सभी बसें सुरक्षित तरीके से परिचालित हों। थाना प्रबंधक दिलबाग सिंह ने भी सभी स्कूल प्रशासन से सहयोग करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह बच्चों की जान बचाने के लिए भी बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूल परिवहन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इसके अलावा पुलिस टीम की ओर से बाढड़ा क्षेत्र में अन्य वाहनों की भी जांच की तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed