फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School Bus Caught Fire in Charkhi Dadri

चरखी दादरी में हादसा: शॉर्ट-सर्किट से चलती स्कूल बस में लगी आग, सभी 12 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

Fri, 02 Sep 2022 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 10:59 AM IST
सार

कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह पिचोपा कलां और कुब्जानगर रूट के बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। साढ़े सात बजे बस जब कुब्जानगर के पास पहुंची तो संदिग्ध परिस्थितियों में शॉर्ट-सर्किट होने से बस में आग लग गई।

विज्ञापन
School Bus Caught Fire in Charkhi Dadri
चरखी दादरी में चलती स्कूल बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी में कुब्जानगर के समीप शुक्रवार सुबह चलती स्कूल बस में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। घटना के समय बस में 12 विद्यार्थी सवार थे जिन्हें चालक-परिचालक ने बस रोककर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह पिचोपा कलां और कुब्जानगर रूट के बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। साढ़े सात बजे बस जब कुब्जानगर के पास पहुंची तो संदिग्ध परिस्थितियों में शॉर्ट-सर्किट होने से बस में आग लग गई। चालक महिपाल ने आग की लपटें उठती देख तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी 12 विद्यार्थियों को बाहर निकाला और बस से दूर पहुंचा दिया। घटना के दौरान बस में कोई शिक्षक सवार नहीं था। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जो फैल कर बस के पिछले हिस्से तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे जबकि चालक-परिचालक ने स्कूल प्रबंधन समिति को हादसे की जानकारी दी। कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस को काफी नुकसान पहुंच चुका था।

दूसरे वाहन से स्कूल भेजे विद्यार्थी

घटना का पता चलते ही स्कूल प्रबंधन समिति ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दूसरा वाहन भेजा। यह वाहन विद्यार्थियों को लेकर स्कूल पहुंचा। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति ने चालक व परिचालक की सूझबूझ और तत्परता दिखाने के लिए तारीफ की। 
 

शॉर्ट-सर्किट के चलते बस में आग लगी। उस दौरान बस में 12 विद्यार्थी थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।  - अमित जाखड़, निदेशक, श्रीराम पब्लिक स्कूल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed