फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scheme,farmer,solar pamp,charkhi dadri news,center government

किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे सोलर वाटर पंप

Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scheme,farmer,solar pamp,charkhi dadri news,center government
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशानुसार सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए सौर ऊर्जा विभाग द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम कुसुम योजना भी इन्हीं में से एक हैं। योजना के तहत किसानों को सोलर वाटर पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने आवेदन भी मांगे हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने किसानों के लिए यह स्कीम शुरू की है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 15 हजार ऑफ ग्रिड सोलर वाटर पंप लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल हरियाणा पर इस सोलर पंप के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है। आवेदन के पश्चात सर्वे होगा, उसके बाद एडीसी कार्यालय में डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी सीएससी सेंटर संचालक से यह आवेदन करवा सकते हैं। उन्हें अपना आधार कार्ड और जमीन की फर्द दिखानी होगी।
विज्ञापन

खर्चा मांगने वाली वेबसाइट पर न करें आवेदन
मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कुछ फर्जी वेबसाइट भी किसानों को धोखा देने के लिए बनाई गई हैं, उनसे सावधान रहें। पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान में पंजीकरण के लिए कुछ वेबसाइट किसानों से खर्चा मांग रही हैं। इन पर आवेदन न करें। ऊर्जा मंत्रालय की वेबसाइट एमएनआरआई पर इस बारे में अधिक विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन, पांच व साढ़े सात हॉर्स पावर का मिलेगा सोलर पंप
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सोलर वाटर पंप तीन, पांच व साढे़ सात हॉर्स पावर में दिया जा रहा है। इसमें किसान को तीन हॉर्स पावर पंप डीसी के लिए 42 हजार 342 रुपये, डीसी सरफेस के लिए 40 हजार 779 व एसी सबमर्सीबल पंप लेने के इच्छुक आवेदक को 41 हजार 390 रुपये जमा करवाने होंगे। पांच हॉर्स पावर डीसी के लिए 59 हजार 491, एसी के लिए 57 हजार 826 रुपये देने होंगे। साढ़े सात हॉर्स पावर एसी पंप के लिए 83860 रुपये व डीसी 8852 रुपये में दिया जाएगा। इसका ड्राफ्ट एडीसी कम सीपीओ चरखी दादरी के नाम से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed