फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   schedule release of yoga training

Charkhi Dadri News: 21वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम शेड्यूल जारी

Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
schedule release of yoga training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आयुष विभाग की ओर से 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी हो गया है।
आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों समेत योग समितियों के योग शिक्षक और खेल विभाग के योग प्रशिक्षक शिविर में प्रशिक्षण देंगे।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 6 से लेकर 7:30 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि 4 से 6 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पीटीआई व डीपीई, खेल विभाग के योग ट्रेनर व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

12 से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट कैडेट व इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 16 से 18 जून तक मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट कैडेस्स, नेहरू युवा केंद्र को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed