Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   scetching competition from bee

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में जीतें आकर्षक पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
scetching competition from bee
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। विद्युत मंत्रालय एवं ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की ओर से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें कक्षा पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए दो समूह बनाए गए हैं। इनमें क समूह में कक्षा पांचवीं, छठी व सातवीं और ख समूह में कक्षा आठवीं, नौवीं व दसवीं शामिल हैं। प्रतियोगिता ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं व स्टार बनें, बीईई स्टार रेटेड उपकरणों का उपयोग करें, विषयों पर आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी इन दो विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर चित्र बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत भाग लेने के लिए प्रत्येक विद्यालय को paintings.beeindia.gov.in पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। इसके लिए विद्यालयों में अक्तूबर माह में 2 घंटे का प्रतियोगिता सत्र आयोजित होगा। विद्यार्थी अपनी या विद्यालय की उपलब्ध कराई गई सामग्री (क्रेयॉन, पेंसिल रंग, वाटर कलर आदि) का उपयोग कर सकते हैं।
प्रत्येक समूह से 2 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर 25 अक्तूबर तक राज्य नोडल अधिकारी को भेजना अनिवार्य है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के तहत नवंबर में 2 घंटे का ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार, 10 प्रोत्साहन पुरस्कार 7,500 सहित प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को 2 हजार रुपये की प्रतिभागिता राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसके परिणाम 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर घोषित किए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, लैपटॉप व स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, लैपटॉप व रजत पदक, तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपये, लैपटॉप व कांस्य पदक, 10 प्रोत्साहन पुरस्कार 5 हजार रुपये व टैबलेट दिए जाएंगे। विजेता विद्यार्थियों को जनवरी में गुजरात शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी मिलेगा। यह पूरी तरह से बीईई की ओर से प्रायोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed