{"_id":"647e3f6ae8a8033deb0133c6","slug":"sarvkhap-mahapanchayat-on-june-7-in-village-balali-of-haryana-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: विनेश के गांव बलाली में सात जून को सर्वखाप महापंचायत, खापें आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: विनेश के गांव बलाली में सात जून को सर्वखाप महापंचायत, खापें आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार
Tue, 06 Jun 2023 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:32 AM IST
सार
जिला चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा के समीप सांगू धाम पर सांगवान खाप की पंचायत हुई। विनेश फौगाट के गांव बलाली में में महापंचायत करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
बाएं से- साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और सत्यव्रत कादियान
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विस्तार
पहलवानों के आंदोलन के चलते दादरी जिले के बलाली गांव में सात जून को सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह फैसला सोमवार को गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर आयोजित सांगवान खाप-40 की पंचायत में लिया गया। प्रस्तावित महापंचायत के लिए विनेश फौगाट और संगीता फौगाट को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि सोमवार को धाम पर आयोजित पंचायत में खाप के पदाधिकारी और सभी कन्नी प्रधान मौजूद रहे। पंचायत में पहलवानों के आंदोलन पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से सात जून के विनेश फौगाट के गांव बलाली में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। नरसिंह डीपीई ने बताया कि महापंचायत में पहलवानों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महापंचायत में जिले की तमाम खापें और जनसंगठनों के पदाधिकारी भाग लेकर आपसी मंत्रणा के बाद अगली रणनीति तैयार करेंगे। महापंचायत की अगुवाई सांगवान खाप-40 करेगी। नरसिंह ने कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए दादरी की खापें आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। महापंचायत में जिले के हर गांव से लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन