फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarvjati Sarvakhap Mahapanchayat will be held in Charkhi Dadri on January 2

चरखी दादरी: दो जनवरी को होगी सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत, 1143 खापों के दिया जाएगा निमंत्रण, राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी होंगे शामिल

Wed, 01 Dec 2021 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 06:37 PM IST
सार

सांगवान खाप-40 की अगुवाई में किसान आंदोलन को परवान चढ़ाने वाले 500 से अधिक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में देश की 1143 खापों के अलावा कर्मचारी संगठनों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में विधायक एवं सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान ने ये जानकारी दी, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और जलपुरुष राजेंद्र सिंह भी आयोजन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sarvjati Sarvakhap Mahapanchayat will be held in Charkhi Dadri on January 2
जानकारी देते विधायक सोमबीर सांगवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी के लिए शुरू किया गया किसान आंदोलन सफलता के पथ पर अग्रसर है। इसमें अहम योगदान देने वालीं जत्थेबंदियों, खापों, किसान संगठनों, टोल और बॉर्डर पर मोर्चा संभालने वाली धरना संयोजक कमेटियों को दो जनवरी को सर्वखापीय और सर्वजातीय महापंचायत में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


महापंचायत व सम्मान समारोह का आयोजन सांगवान खाप-40 की ओर से कितलाना टोल प्लाजा पर किया जाएगा। इसकी जानकारी दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाराजा हर्षवर्धन के समय से खाप पंचायतें हमारी सामाजिक व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। इसीलिए सर्वजातीय सर्वखाप पंचायतों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। खाप पंचायतें हमारी सामाजिक परंपराओं, व्यवस्थाओं और नियमों को लागू कराने, जरूरत के समय तत्काल निर्णय देने का काम तो करती ही हैं, समाज के उत्थान व दिक्कतों को भी आत्मसात करके चलती हैं। इसका एक उदाहरण इस समय चल रहा किसान आंदोलन है। इसमें खाप पंचायतों का सहयोग और समर्थन शुरुआत से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसान आंदोलन सफलता के पथ पर अग्रसर है। इस सफलता में योगदान देने वाले 500 से अधिक लोगों को सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक और जलपुरुष राजेंद्र सिंह समेत देश की कई हस्तियां शामिल होंगी। पंचायत का निमंत्रण देश की सभी 1143 खापों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें ः ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान


सामाजिक बुुराइयों के खिलाफ भी लिए जाएंगे कड़े निर्णय
सांगवान खाप-40 प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि महापंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी कड़े फैसले लिए जाएंगे। इनमें अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, कन्या भ्रूण हत्या औ जातिवाद की भावना को खत्म करना रहेगा। उन्होंने बताया कि इन बुराइयों से समाज को निजात दिलाने के लिए खापें एकमत होकर जो सख्त से सख्त निर्णय लेंगी उन्हें लागू भी किया जाएगा।

गैर राजनैतिक होगा कार्यक्रम, कर्मचारी संगठनों को भी निमंत्रण
विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि बड़े स्तर का यह कार्यक्रम कितलाना टोल प्लाजा पर दो जनवरी को सुबह दस बजे आयोजित होगा। आयोजन गैर राजनैतिक रहेगा। इसमें खापों के अलावा कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि खापों के अलावा जनसंगठनों को भी इस पंचायत का निमंत्रण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed