Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1100 urea bag reached in jamidara society

Charkhi Dadri News: जमीदारा सोसायटी कार्यालय में पहुंची 1100 बैग यूरिया खाद, 650 बांटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
1100 urea bag reached in jamidara society
फोटो 19 जमीदारा सोसायटी कार्यालय में खाद लेने के लिए सोसायटी कार्यालय के बाहर खड़े किसान। संवाद
फोटो 19
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में 1100 बैग यूरिया खाद पहुंची है। बुधवार को 650 बैग वितरित कर दिए गए। अब आने वाले दिनों में यूरिया खाद की मांग बढ़ती जाएगी। इस समय सरसों में छिड़काव के लिए यूरिया की जरूरत बनी हुई है।
इस समय गेहूं की बोआई की जा रही है। गेहूं की पछेती किस्मों की बोआई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। जिले में दो लाख 73 हजार एकड़ कृषि योग्य रकबा है। सरसों की बोआई का कार्य पूरा हो चुका है। जिले में 16 पैक्स समितियों व जमीदारा सोसायटी के जरिये खाद वितरण किया जाता है। उधर, इस समय किसी भी पैक्स समिति व प्राइवेट दुकानों में डीएपी खाद नहीं है। रबी सीजन में जिले में डीएपी 13 हजार टन की जरूरत है। इसी प्रकार 29 हजार टन यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। इसी प्रकार एनपीके व एसएसपी खाद की जरूरत 10 हजार टन रहेगी। नवंबर माह में यूरिया 8000 व डीएपी खाद की जरूरत 8000 टन है।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बोआई का सीजन 20 अक्तूबर से शुरू हो गया था। शुरुआत में सरसों की बोआई की गई। नवंबर प्रथम सप्ताह से गेहूं की अगेती बोआई का कार्य शुरू है। इसके बाद गेहूं की पछेती किस्मों की बोआई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। ऐसे में यूरिया व डीएपी खाद की जरूरत दिसंबर माह तक बनी रहेगी। दिसंबर में यूरिया खाद की जरूरत ज्यादा रहेगी क्योंकि उस समय फसलों की सिंचाई का कार्य शुरू हो जाता है। किसान सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। विभाग की ओर से खाद की मांग भेज रखी है। जमीन के हिसाब से ही खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह में यूरिया 8000, डीएपी 8000, एपीके 2000 व एसएसपी 1000 टन की जरूरत है। दिसंबर माह में यूरिया 8000 व डीएपी 1000 टन जरूरत पड़ेगी। जनवरी माह में केवल यूरिया 10000 टन की जरूरत रहेगी। इसी प्रकार रबी सीजन में यूरिया की कुल जरूरत 29 हजार टन व डीएपी की मांग 13 हजार टन रहेगी। एपीके तीन हजार व एसएसपी खाद की सात हजार टन की जरूरत पड़ेगी।
वर्जन
सरकार को यूरिया प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवानी चाहिए। सरसों में छिड़काव के लिए यूरिया खाद की जरूरत बनी हुई है। बाढड़ा क्षेत्र में किसान सरसों की सिंचाई कर रहे हैं। सिंचाई के समय ही खाद की जरूरत होती है।--हरपाल सिंह भांडवा, अध्यक्ष भाकियू


यूरिया खाद के 1100 बैग पहुंचे हैं। खाद वितरित की जा रही है। बुधवार को 650 बैग बांट दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार ही खाद मंगवाई जा रही है। राजेश कुमार, मैनेजर, जमीदारा सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed