Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Priyanka Dandma finished first in the five-kilometer race.

Charkhi Dadri News: पांच किलोमीटर दौड़ में प्रियंका डांडमा रही प्रथम

Thu, 26 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Dandma finished first in the five-kilometer race.
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं सीडीपीओ गीता सहारण। - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव चांदवास स्थित खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में प्रियंका डांडमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए दौड़, डिस्कस थ्रो और कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। शुभारंभ परियोजना अधिकारी सुशीला देवी ने किया। सीडीपीओ गीता सहारण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में प्रियंका डांडमा ने प्रथम, रितिका बिलावल द्वितीय और प्रियंका कुब्जानगर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में मोनू ऊण प्रथम, रेनू बिलावल द्वितीय और निशा द्वारका तृतीय स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में नेहा दगड़ोली ने प्रथम, मोनू उण द्वितीय, ललिता निमड़ ने तृतीय और प्रीति ने चौथा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में लक्ष्मी बिलावल प्रथम, संतोष निमड़ द्वितीय और नविता कारी मोद तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में प्रमिला प्रथम, पिंकी द्वितीय और निशा बेरला ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुर्सी प्रतियोगिता में निर्मला ने बाजी मारी। सुशीला बेरला द्वितीय और सरोज चांदवास तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीपीओ गीता सहारण ने कहा कि महिलाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed