फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sardar jhadu singh remebered

Charkhi Dadri News: सरदार झाडू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Wed, 18 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
sardar jhadu singh remebered
चौक पर सरदार झाडू सिंह को नमन करते हुए गण्यमाण्य लोग। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी । सरदार झाडू सिंह फोगाट की जयंती पर लाधान पाना पंचायत की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार को श्रद्धांजलि दी गई। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। सरदार झाडू सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनको याद किया। आयोजन की अध्यक्षता लाधान पाना प्रधान राजेंद्र फोगाट ने की। लाधान पाना सचिव सुनील फोगाट ने सरदार झाडू सिंह के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अतिथि सत्कार के चलते झाडू सिंह को सरदार की उपाधि मिली थी। एक गरीब किसान होते हुए भी उन्होंने जोधपुर के राजा जसंवत सिंह व उनके पूरे काफिले का यथा संभव आदर सत्कार किया था, जिससे प्रभावित होकर उन्हें सरदार की उपाधि दिल्ली बादशाह के दरबार में दी गई थी। समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट, रारायण पाना प्रधान डाॅ. सुभाष फोगाट, बलजीत फोगाट, जगबीर बीईओ, करमाण पाना प्रधान रामकुमार फोगाट आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed