{"_id":"6509ef8156d4f41a080eb5e7","slug":"sanitation-workers-protested-in-the-city-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-6631-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन
Wed, 20 Sep 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर में विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
चरखी दादरी। लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। वहीं, सफाई कर्मचारी एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि बुधवार को भी शहर में प्रदर्शन किया जाएगा।
सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए और प्रधान सूरज की अगुवाई में सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारी वाया परशुराम चौक होते हुए लाला लाजपतराय चौक पहुंचे और वहां प्रदर्शन का समापन किया गया।
सूरज ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार निगम भंग करना, समान काम- समान वेतन और एरियर का भुगतान कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं। लंबे समय से वो ये मांगें सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन में चंद्रभान, ऋषि, राजू, शशि व दीपक समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।