{"_id":"671fd96d5a22ca6a1206ba93","slug":"salary-problem-of-government-workers-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-125432-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 7 माह से 42 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, फीकी बीतेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 7 माह से 42 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, फीकी बीतेगी दिवाली
Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ कैनाल डिविजन में तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर धरना देकर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एचकेआरएन के तहत सिंचाई विभाग की महेंद्रगढ़ डिविजन में तैनात 42 कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उनके परिवार की दिवाली फीकी बीतेगी। इससे खफा कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय परिसर के बाहर धरना देकर रोष जताया।
कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार तक वेतन न मिलने पर वे और कड़ा कदम उठाने की रणनीति तैयार कर सकते हैं। दिवाली पर्व पर भी वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दिवाली पर सभी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर तक वेतन देने की घोषणा की थी जबकि उनके डिविजन के कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों के समक्ष वेतन दिलाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन, सभी प्रयास विफल रहे। सोमवार को धरनास्थल पर उपप्रधान अनिल कुमार, सचिव शमशेर सिंह, ललित, तुषार, विष्णु व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो: 43
वेतन न मिलने पर सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप धरना देते कर्मचारी। संवाद