फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Saket reached Rajasthan after firing bullets at sister's in-laws, arrested with government carbine

Charkhi Dadri News: बहन के ससुराल में गोलियां बरसाकर राजस्थान पहुंचा साकेत, सरकारी कार्बाइन सहित गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Saket reached Rajasthan after firing bullets at sister's in-laws, arrested with government carbine
राजस्थान के चूरू जिले के सूरतपुरा में पहुंचा आरोपी साकेत। स्रोत : सूत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। घसौला गांव में अपनी बहन के ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग कर उसके चाचा ससुर छोटेलाल की हत्या और ससुर, देवर व दादी सास को घायल करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही साकेत को राजस्थान की रतननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एमपी-5 गन भी बरामद की है। शुक्रवार तड़के करीब पौने तीन बजे वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक और ट्रेन के जरिए चूरू जिले के सूरतपुरा गांव पहुंचा। वहां ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो उसने एक भी गोली चलाई। इस संबंध में वहां केस दर्ज किया गया है। दादरी पुलिस मंगलवार को उसे प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।
पुलिस के मुताबिक घसौला गांव में वारदात को अंजाम देन के बाद साकेत बलकरा गांव के बाहरी क्षेत्र में बने एक मकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर नांगला माला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। यहां से उसने रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन पकड़ी और मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद वह सूरतपुरा गांव पहुंचा। यहां उसने एक ग्रामीण से वाई-फाई के लिए हॉट स्पॉट ऑन करने को कहा। ग्रामीण को पैरों में चप्पल और लोअर पहने युवक के पास बैग में गन देखकर शक हुआ। इसके साथ ही आसपास के अन्य लोग साकेत के पास पहुंचने लगे तो उसने गन में बची इकलौती गोली भी चला दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच सूचना पाकर रतननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साकेत को एमपी-5 गन समेत काबू कर थाने ले गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने की बात कबूली
राजस्थान पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में साकेत ने हथियार के बल पर कैब लूटने और अपनी बहन की ससुराल में जाकर गोलीबारी कर उसके चाचा ससुर छोटेलाल की हत्या और तीन लोगों को गोली मारकर घायल करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने दादरी सदर थाना पुलिस से संपर्क कर इन तथ्यों को क्रॉस चेक किया, जो सही पाए गए। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी ने बताया कि मंगलवार तक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 पर थी ड्यूटी

दादरी की सदर थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 27 जून की रात की शिफ्ट में साकेत की साकेत मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 पर ड्यूटी थी। संतरी ड्यूटी होने के कारण उसने एमपी-5 गन और 35 कारतूस अपने नाम जारी करवाए थे। ड्यूटी के दौरान वह अपने इंचार्ज को वॉशरूम जाने की बात कहकर गन लेकर वहां से चला गया और वापस नहीं आया।
पहले ही रच ली थी साजिश, रात 11.30 बजे बुक की थी कैब
साकेत बहन की ससुराल पहुंचकर जीजा और उसके परिजनों को सबक सिखाने का मन पहले ही बना चुका था। उसने वीरवार रात करीब 11.30 बजे कैब बुक की। मेट्रो स्टेशन के बाहर कैब पहुंचते ही सरकारी असलहे के साथ उसमें सवार होकर घसौला गांव पहुंच गया।
घायलों की हालत में सुधार
गोलियां लगने से साकेत की बहन के ससुर सुरेंद्र, दादी सास शकुंतला और देवर शिवम घायल हो गए थे। सुरेंद्र को चार, जबकि शकुंतला व शिवम को दो-दो गोलियां लगीं थीं। तीनों का रोहतक के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर गोलियां निकाल दी गईं हैं और अब उनकी हालत में सुधार है। हालांकि फिलहाल वे पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।



---
चूरू जिले के रतननगर थाना पुलिस ने घसौला में कैब लूट और हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी साकेत को एमपी-5 गन समेत गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दादरी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान से लेकर आएगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
- तेजपाल सोनी, एसएचओ, दादरी सदर थाना।





पहले एक भी केस नहीं, अब दो राज्यों में तीन मुकदमें

साकेत ने अपने जीजा रजत और उसके परिवार के सदस्यों से बदला लेने के लिए गुस्से में अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। गोपालवास निवासी साकेत पर पहले एक भी आपराधिक केस दर्ज नहीं था। अब वह दो राज्यों में अपराधी बन गया है। राजस्थान के चूरू जिले के सूरतपुरा गांव में गोली चलाने पर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है, वहीं हथियार दिखाकर कैब लूटने और गोलीबारी कर एक हत्या व तीनों लोगों को घायल करने के अलग-अलग मामले दादरी के सदर थाने में दर्ज किए गए हैं।




वीरवार रात तक साकेत दिल्ली पुलिस के सिपाही के तौर पर आमजन की सुरक्षा की कमान संभाल रहा था। उसकी ड्यूटी नई दिल्ली के मालवीय नगर में 7 बटालियन कमिश्नर पुलिस रिजर्व में थी। बहन के ससुरालियों द्वारा झूठ बोलकर रिश्ता करने का बदला लेने की खुन्नस उस पर ऐसी सवार हुई कि उसने न खुद के परिवार की सोची और न ही बहन के परिवार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed