फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sachin, a resident of Bigwa, selected as a scientist in ISRO

बिगोवा निवासी सचिन इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sachin, a resident of Bigwa, selected as a scientist in ISRO
चरखी दादरी। गांव बिगोवा निवासी सचिन का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। सचिन के पिता कुलदीप सिंह जाखड़ ने बताया कि सचिन ने ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। ग्रामीण परिवेश में राजकीय विद्यालय में पढ़ते हुए सचिन ने कड़ी मेहनत तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि प्राप्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की शिक्षा ग्रहण की तथा आईआईटी दिल्ली में एमएससी (गणित) करने के बाद पीएचडी की। अब इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। सचिन ने गांव, जिला, प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सचिन के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिगोवा में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी है। सचिन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य शिक्षा समिति के सदस्य रमेश जाखड़, जिला सचिव कृष्ण शास्त्री, संजय शास्त्री, सुधीर कुमार, सुदेश कुमार, प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, राजा डूडी, दिलबाग सिंह, रोशन लाल, कृष्ण कुमार ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा होशियार सिंह व दादी वेदकौर सहित अपने अभिभावकों व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed