फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rural sanitation workers staged a sit-in and protest to press for their demands

Charkhi Dadri News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों के लिए दिया धरना, प्रदर्शन भी किया

Fri, 15 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a sit-in and protest to press for their demands
बाढड़ा में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।  - फोटो : 1
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जुई रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय के सामने शुक्रवार को धरना एवं प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान संजय कुमार ने की।
विज्ञापन

खंड प्रधान संजय ने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। यूनियन जिला सचिव सुरेश कुमार जेवली ने कहा कि सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई व्यवस्था संभालते हैं। उन्हें न तो नियमित रोजगार दिया जा रहा है और न ही उचित वेतन व सुविधाएं मिल रही हैं। कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने व स्थायी रोजगार देने की मांग की। श्रमिक नेता सुमेर सिंह ने कहा कि प्रमुख मांगों में सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन लागू करना ,ईपीएफ, ईएसआई और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देना व काम के अनुसार सम्मानजनक वेतन देना शामिल हैं। यूनियन नेता ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मजदूर नेता रोशनलाल, किसान सभा के ब्लॉक प्रधान नसीब मोद, कामरेड रामपाल धारणी, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, मंदीप कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed