{"_id":"6761cec3939f88c0140ba8c4","slug":"rta-cut-600-vehicles-chalan-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-128174-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरटीए ने 600 वाहनों के चालान कर लगाया एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरटीए ने 600 वाहनों के चालान कर लगाया एक करोड़ का जुर्माना
Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसते हुए आरटीए टीम ने विभिन्न मार्गों पर 600 वाहनों के चालान किए हैं। वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में एक करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वसूल की गई है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की टीम समय-समय पर अवैध वाहन चालकोंं के खिलाफ कार्रवाई कर चालान करती है।
ग्रैप-4 के नियम लागू होने के बाद हरकत में आई जिला आरटीए टीम ने सड़कों पर दौड़ रहे 600 ओवरलोडिंग, परिवहन, गैर परिवहन वाहनों के अलावा समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को पकड़ा है। विभाग की ओर से इन वाहनों पर एक करोड़ 4 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
आरटीए टीम ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए क्षमता अनुसार चालान कर मोटा जुर्माना लगाने का कार्य करती है। इस अभियान में टीम ने खुले में भवन सामग्री ले जाने वाले 218 वाहनों को पकड़ा है।