फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rs 1.35 lakh stolen from shop in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में दुकान से 1.35 लाख रुपये चोरी, काम मांगने आए व्यक्ति पर शक

Thu, 07 Nov 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.35 lakh stolen from shop in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से 1.35 लाख रुपये चोरी हो गए। दुकानदार ने काम मांगने आए एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वरुण मित्तल ने बताया कि वह मुख्य बाजार का निवासी है और पुराने दिल्ली रोड पर उसकी दुकान है। 2 नवंबर को वह किसी पार्टी को देने के लिए 1,35,200 रुपये लेकर आया था। उन्होंने सायं चार बजे तक पार्टी का इंतजार किया, लेकिन पार्टी किसी कारण नहीं आ पाई। इसके बाद उन्हें अग्रवाल भवन में आरएसए की बैठक में जाना था और इसके लिए वह रुपये दुकान में गल्ले में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

बैठक में देरी होने के कारण कर्मचारी ने दुकान पीछे से बंद कर दी और रुपये दुकान में रखे थे। चार नवंबर को जब वह दुकान पर आया तो उसे गल्ले में रुपये नहीं मिले और दुकान में सीढ़ी का दरवाजा भी टूटा मिला। दुकानदार का आरोप है कि उस दिन दीपक नामक एक युवक उनके पास काम के लिए आया था। उसी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस से रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी। शहर निवासी एक बुजुर्ग से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रविदास नगर निवासी महाबीर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविदास नगर निवासी रामानंद ने पांच सितंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वे नया घर बना रहे हैं। इसके शौचालय की पाइप लाइन टूट गई थी। इसे ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। तभी महाबीर वहां आया और गड्ढा भरने लगा। जब उन्होंने कारण पूछा तो महाबीर ने धक्का मारा और मारपीट करने लगा। उसे जातिसूचक गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed