फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Role of women is important in keeping the family healthy: Geeta Saharan

परिवार को स्वस्थ रखने में महिलाओं की भूमिका अहम: गीता सहारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Role of women is important in keeping the family healthy: Geeta Saharan
चरखी दादरी। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। एक परिवार को स्वस्थ रखने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। गांव पालड़ी और कादमा आंगनबाड़ी सेंटर में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत मंगलवार को कई गांवों में जनचेतना और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

गीता सहारण ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो घर में बच्चों और बड़ों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अब वह जमाना नहीं रहा, जब परिवार में लड़की या महिला को घर में अच्छा भोजन या अच्छे कपड़े पहनने से मना कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पालड़ी गांव के आंगनबाड़ी सेंटर में स्लोगन लेखन, चित्रकला, खिलौना बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर गांव में खाद्य जागरूकता के लिए पोषण रैली निकाली गई। कादमा गांव में बेस्ट मदर प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें हष्ट-पुष्ट शिशुओं की माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांव अचीना, सांवड़, सौंफ, कासनी, घीकाड़ा, पैंतावास, बरसाना, गोपी, मकड़ाना, बलकरा आदि में पोषण माह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर पूनम, दीर्घा, सुमनलता, नीलम, मीनाक्षी, स्नहेलता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed