फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   House lock cut open; 60,000 in cash and jewelry worth lakhs stolen

Charkhi Dadri News: मकान का ताला काटकर 60 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर चोरी

Tue, 13 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
House lock cut open; 60,000 in cash and jewelry worth lakhs stolen
चरखी दादरी। शहर के वार्ड नंबर 20 में भगत सिंह चौक के पास स्थित एक मकान को निशाना बनाकर चोर 60 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। मकान मालकिन भालकौर अपने बीमार पति के इलाज के लिए रोहतक गई हुई थीं। वापस लौटने पर कमरे का ताला कटा हुआ मिला और गोदरेज की अलमारी टूटी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भालकौर ने बताया कि उनके पति मनफूल सिंह सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हैं और करीब एक साल से बीमार होने के कारण बिस्तर पर हैं। उनका इलाज रोहतक के अपेक्स अस्पताल में चल रहा है। तीन अक्टूबर को वह मकान पर ताला लगाकर पति के इलाज के लिए रोहतक गई थीं। वहां पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वापस घर पहुंचने पर कमरे के ताले कटे हुए मिले और अलमारी टूटी हुई थी। कमरे और अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकद, सोने का पूरा हार सेट, सोने के दो कड़े, दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की एक चेन, चांदी के दो सिक्के और एक मोबाइल फोन गायब मिला। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed