{"_id":"6ad289a2b8b28aca4a0735ae","slug":"rohtak-road-railway-crossing-to-remain-closed-from-today-until-october-19-railways-has-issued-a-route-map-charkhi-dadri-news-c-21-1-hsr1013-974865-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक रोड रेलवे फाटक आज से 19 अक्टूबर तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया रूट मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक रोड रेलवे फाटक आज से 19 अक्टूबर तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया रूट मैप
Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड पर बना रेलवे फाटक। फाइल फोटो
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड रेलवे फाटक पर रेलवे की ओर से ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके चलते समपार फाटक संख्या 35 को 17 से 19 अक्तूबर तक रोजाना सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं और जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग मांगा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) चरखी दादरी कार्यालय की ओर से इस संबंध में जिला उपायुक्त को पत्र जारी किया गया है। रेलवे के अनुसार तीन दिन तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से ही वैकल्पिक रास्तों की योजना बनानी होगी। फाटक 34 और रेलवे ओवरब्रिज से निकलें रेलवे प्रशासन ने यातायात के लिए समपार फाटक संख्या 34, नजदीकी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रावलधी बाईपास का विकल्प दिया है।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बंद फाटक की ओर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांगा सहयोग मरम्मत कार्य के दौरान रेलवे कर्मचारियों और ठेकेदारों को किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा गया है। रेलवे की ओर से संबंधित विभागों, नगर परिषद, बस डिपो और यातायात पुलिस को भी सूचना भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दो दिन और बंद रहेगा गांधी नगर अंडरपास
शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरपास (आरयूबी) संख्या 20बी की मरम्मत का कार्य नहीं होने के कारण बंद रहेगा। इसके चलते लोगों को दो दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे अंडरपास 16 अक्तूबर सुबह छह बजे तक बंद रखने का निर्धारित समय था, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने से आवागमन प्रभावित रहेगा। रेलवे यार्ड में अंडरपास की मरम्मत का कार्य वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (वर्क्स), भिवानी के माध्यम से करवाया जा रहा है। रास्ता बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को समपार फाटक संख्या 34 व 35 तथा रेलवे ओवरब्रिज से होकर ही गुजरना होगा। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। रेलवे ने संबंधित विभागों से मरम्मत कार्य पूरा करवाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अंडरपास की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।