{"_id":"6ad289c926cd554b0203db43","slug":"mercury-drops-by-37-degrees-weather-to-remain-dry-for-a-week-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161776-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 3.7 डिग्री गिरा पारा, एक सप्ताह खुश्क रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 3.7 डिग्री गिरा पारा, एक सप्ताह खुश्क रहेगा मौसम
Sat, 17 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक असर से मौसम शुक्रवार को भी परिवर्तनशील बना रहा। दोपहर तक आंशिक बादलवाही रही। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर रात का तापमान 3.7 डिग्री नीचे आ गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था। जो शुक्रवार को 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में आई गिरावट की वजह से सुबह-सवेरे हल्की ठंडक का भी अहसास हुआ। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वीरवार को दिन का तापमान बारिश की वजह से 25.8 डिग्री पर आ गया था। जो शुक्रवार को 4.8 डिग्री बढ़कर 30.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात तक हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली से आगे निकल जाएगा। इसके बाद आने वाले दिनों में क्षेत्र में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल क्षेत्र में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है और आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।