फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rob construction in pending

Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक आरओबी निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू, शहरवासी परेशान

Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
rob construction in pending
लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर में बनाया जाना है तीसरा ओवरब्रिज, आचार संहिता हटने के बाद भी एजेंसी ने शुरू नहीं किया काम
विज्ञापन


- 40 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया चढ़ चुकी सिरे, निर्माण पर कुल 78 करोड़ आएगी लागत

- 24 घंटे में 30 बार बंद होता है फाटक, 20 हजार से अधिक वाहन चालक झेलते हैं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। आचार संहिता हटने के बाद से शहरवासियों को रोहतक रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। दूसरी ओर करीब दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी एजेंसी ने धरातल पर काम शुरू नहीं किया है।
आरओबी निर्माण कार्य में हो रही देरी के चलते शहरवासी और वाहन चालक परेशानियां झेल रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह तक काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक रोड आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मांग करीब दो दशक पुरानी है। करीब डेढ़ दशक पहले इसका खाका तैयार हुआ था। लंबे इंतजार के बाद लोनिवि ने रोहतक रोड फाटक पर बनने वाले आरओबी की निविदा जून के अंतिम सप्ताह में आमंत्रित की थी। दस एजेंसियों ने आरओबी बनाने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया और निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ गई। इसके बाद आदर्श आचार संहिता लग गई और इससे एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए जा सके। अब आचार संहिता हटे दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन, स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक फाटक पर आरओबी तैयार करने में करीब 78 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग और 18 करोड़ रुपये रेलवे विभाग की ओर से खर्च होंगे। बाकी 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के कामों में खर्च होंगे। फिलहाल, अन्य विभागों ने निविदा नहीं की है केवल लोक निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया ही सिरे चढ़ी है।

- 880 मीटर की लंबाई में लोनिवि तो 60 मीटर में रेलवे करवाएगा काम
शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवाएगा। जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा। यह आरओबी फोरलेन बनेगा। इससे यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। आरओबी के बीच डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर और फुटपाथ की चौड़ाई डेढ़ मीटर रहेगी।


- कई बार हुआ योजना में फेरबदल
रोहतक फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की योजना करीब डेढ़ दशक पहले तैयार हुई थी। उस दौरान इस परियोजना को रोक दिया गया। इसके बाद पहले दोलेन आरओबी के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया। फिर चार साल तक मामला लंबित रहा। बाद में सरकार ने विभाग से संशोधित प्रस्ताव मांगा। बजट राशि बढ़ाकर 45 करोड़ रुपये की गई। लोनिवि की ओर से सरकार को भेजे गए तीसरे प्रस्ताव में यह राशि बढ़कर करीब 78 करोड़ रुपये पहुंच गई।




- 25 से 30 बार बंद होता है फाटक

रोहतक फाटक से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। ट्रेनों की आवाजाही के चलते यह फाटक दिन में 25 से 30 बार बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर वाहन चालकों के 15 से 20 मिनट खराब हो जाते हैं।



वर्सन=
रोहतक रोड फाटक निर्माण कार्य अगले सप्ताह शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए विभाग आवश्यक औपचारिकताएं लगभग पूरी कर चुका है। जल्द से जल्द काम शुरू करवाने का प्रयास है।

-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोनिवि, चरखी दादरी।





फोटो 37

बंद हुआ शहर का रोहतक रेलवे फाटक और ट्रेन आने का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed