फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   roadways workers made plan for strike

Charkhi Dadri News: सरकार के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मी, 9 को बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी

Thu, 03 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
roadways workers made plan for strike
 दादरी बस स्टैंड परिसर में आयोजित बैठक में अपने विचार रखते हुए वक्ता। स्रोत: विज्ञप्ति
फोटो 06
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड परिसर में आयोजित बैठक में अपने विचार रखते हुए वक्ता। स्रोत: विज्ञप्ति
- राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने डिपो परिसर में की रोष बैठक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक रोडवेज डिपो स्थित कर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान सुनील ने की जबकि संचालन उपप्रधान सुखवेंद्र ने किया। इस दौरान अपनी लंबित मांगों के लिए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों को राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व राज्य सचिव कृष्ण ऊण ने बताया कि 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान रोडवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज के साझा मोर्चे ने प्रदेश सरकार के साथ कई दौर की बातचीत की। इसमें 12 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन, अब तक सरकार ने एक भी मांग का परिपत्र जारी नहीं किया। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

राज्य सचिव कृष्ण ऊण ने बताया कि परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, चालक व परिचालकों को एकमाह में 30 रात्रि ठहराव के भुगतान का पावर महाप्रबंधकों को देने, 2004 से पहले लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने संबंधी मांगें लंबित हैं। इनके विरोध में रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर बसों का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मनोज मलिक, सुमित चिड़िया, देवेंद्र सिंह, रसीद, सोमवीर कादमा, महासिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, सोमवीर, जयभगवान व योगेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed